शासन द्वारा घोषित शुष्क दिवस पर बिक रही थी अवैध महुआ शराब, आबकारी विभाग ने पहुंचकर 76 लीटर अवैध महुआ शराब करी जप्त,05 आरोपियों पर आबकारी के मामले हुए दर्ज, सहायक जिला आबकारी अधिकारी उप्पल जी एवं मालखरौदा वृत्त प्रभारी कोमल सिंह सिदार की ताड़ बतोड़ कार्रवाई

शासन द्वारा घोषित शुष्क दिवस पर बिक रही थी अवैध महुआ शराब, आबकारी विभाग ने पहुंचकर 76 लीटर अवैध महुआ शराब करी जप्त,05 आरोपियों पर आबकारी के मामले हुए दर्ज, सहायक जिला आबकारी अधिकारी उप्पल जी एवं मालखरौदा वृत्त प्रभारी कोमल सिंह सिदार की ताड़ बतोड़ कार्रवाई kshititech
आबकारी विभाग की कार्रवाई

शासन द्वारा घोषित शुष्क दिवस पर बिक रही थी अवैध महुआ शराब, आबकारी विभाग ने पहुंचकर 76 लीटर अवैध महुआ शराब करी जप्त, आरोपियों पर आबकारी के मामले हुए दर्ज, सहायक जिला आबकारी अधिकारी उप्पल जी एवं मालखरौदा वृत्त प्रभारी कोमल सिंह सिदार की ताड़ बतोड़ कार्रवाई

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-शुष्क दिवस पर आबकारी विभाग सक्ती की संयुक्त टीम की शराब कारोबारियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई हुई है,आबकारी वृत्त – सक्ती और मालखरौदा में कुल कायम प्रकरण -5 कुल जप्त मात्रा 76 लीटर महुआ शराब है,धारा – 34(1)(क), 34(2) , 59(क) के तहत गिरफ्तार आरोपी- 5 है,सक्ती कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश पर और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी नितिन शुक्ला के मार्गदर्शन में आज दिनांक 15/8/25 को स्वतंत्रता दिवस शुष्क दिवस पर अवैध रूप से महुआ शराब बनाकर बेचने की मुखबिर सूचना पर पहले छद्म खरीददार से महुआ शराब की खरीदारी कराई गई। महुआ शराब बिक्री की पुष्टि होने पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल, आबकारी उपनिरीक्षक कोमल सिदार, घनश्याम प्रधान की संयुक्त टीम ने अवैध महुआ शराब विक्रेताओं के घर छापामार कार्रवाई में वेदप्रकाश पिता रामप्रसाद निवासी बस्ती बाराद्वार से 8 लीटर महुआ शराब,ओमप्रकाश पिता रामप्रसाद निवासी बस्ती बाराद्वार से 22 लीटर महुआ शराब,जयप्रकाश पिता रामप्रसाद निवासी बस्ती बाराद्वार से 6 लीटर महुआ शराब,कार्तिक राम कुर्रे पिता रंजीत निवासी लवसरा से 25लीटर महुआ शराब,सुरजीत पिता बहरता निवासी डूमरपारा से 15 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) क 34(2) 59 के तहत प्रकरण दर्ज कर माननीय न्यायालय से रिमांड लेकर जेल दाखिल किया गया।उपरोक्त कार्रवाई में आबकारी प्रधान आरक्षक रघुनाथ पैकरा, गोपाल सिंह डनसेना,विष्णु कौशिक ,भारती यादव, कमलेश , परसराम कहरा का सराहनीय योगदान रहा।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading