बोरई नदी के सीने को छलनी कर रहे थे अवैध उत्खनन कारी-अवैध रेत उत्खनन पर शक्ति जिले में फिर हुई कलेक्टर के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई- अनेकों वाहन जप्त सुशासन तिहार मनाने को लेकर तैयार है जिला प्रशासन. 4 मई को मालखरौदा से होगी भव्य शुरुआत

बोरई नदी के सीने को छलनी कर रहे थे अवैध उत्खनन कारी-अवैध रेत उत्खनन पर शक्ति जिले में फिर हुई कलेक्टर के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई- अनेकों वाहन जप्त सुशासन तिहार मनाने को लेकर तैयार है जिला प्रशासन. 4 मई को मालखरौदा से होगी भव्य शुरुआत kshititech
अवैध रेत  उत्खनन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई
बोरई नदी के सीने को छलनी कर रहे थे अवैध उत्खनन कारी-अवैध रेत उत्खनन पर शक्ति जिले में फिर हुई कलेक्टर के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई- अनेकों वाहन जप्त सुशासन तिहार मनाने को लेकर तैयार है जिला प्रशासन. 4 मई को मालखरौदा से होगी भव्य शुरुआत kshititech
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बिष्णु देव साय के निर्देशन में कल मालखरौदा में होगी सुशासन तिहार की शुरुआत

अवैध रेत उत्खनन पर शक्ति जिले में फिर हुई कलेक्टर के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई- अनेकों वाहन जप्त सुशासन तिहार मनाने को लेकर तैयार है जिला प्रशासन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं को राज्य के जरूरतमंद व्यक्तियो तक पहुँचाने शुरू की गई ’सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत 1 मई से 10 जून 2026 तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मालखरौदा जनपद पंचायत के आत्मानंद सेजेश स्कूल मालखरौदा में 04 मई 2026 को ’समाधान शिविर’ का आयोजन किया जाएगा। जारी आदेश के तहत मालखरौदा जनपद पंचायत के सम्मिलित ग्राम कलमी, जमगहन, बड़ेपाडरमुड़ा, मुक्ता, मालखरौदा, चारपारा, चिखली, किरकार, सिंघरा, बड़ेसीपत, पिहरीद, अमेराडीह, भठोरा, चांटीपाली, बेल्हाडीह, नवापारा, नगझर, छोटेसीपत, खेमड़ा, बीरभांठा, परसाडीह ग्राम पंचायत क्लस्टर में शामिल है। शिविर के सफल संचालन हेतु मालखरौदा जनपद पंचायत अंतर्गत मालखरौदा शिविर स्थल के लिए जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी विभाग जिला सक्ती को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है

कलेक्टर के निर्देशन में अवैध रेत उत्खनन पर की गई कार्यवाही, जेसीबी वाहन जब्त

शक्ति -कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन खनिज विभाग, राजस्व विभाग, उड़नदस्ता एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ निरीक्षण कर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील भोथिया अंतर्गत ग्राम हरदी स्थित बोरई नदी में अवैध रेत उत्खनन की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर जांच की गई। जांच के दौरान मौके पर ट्रैक्टर क्रमांक सीजी11डी2863, महिंद्रा सोल्ड एवं एक जेसीबी वाहन क्रमांक सीजी11बीएल4874 अवैध रूप से रेत उत्खनन करते पाए गए। कार्यवाही के दौरान दोनों ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर के साथ मौके से फरार हो गए, जबकि जेसीबी वाहन को मौके पर जब्त कर लिया गया। जेसीबी वाहन के स्वामी गजपति पाटले मौके पर उपस्थित पाए गए, लेकिन उनके द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। जप्त जेसीबी वाहन को थाना सक्ती में सुपुर्द किया गया। जांच दौरान तहसीलदार भोथिया, प्रभारी राजस्व निरीक्षक श्री विशेश्वर सिंह सिदार, पटवारी श्री विनोद कुमार डाहिरे (हल्का नंबर 04), पटवारी श्री विनोद कुमार यादव, राजस्व निरीक्षक श्री धनेश कुर्रे तथा ग्राम कोटवार रायपुरा एवं हरदी उपस्थित रहे।जब्त वाहनों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को सतत निगरानी रखते हुए ऐसी गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि अवैध खनन पर पूर्णतः नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading