माता परमेश्वरी की ऐतिहासिक शोभायात्रा- शक्ति के देवांगन युवा संगठन ने मनाया कुलदेवी माता परमेश्वरी देवी का भव्य महोत्सव,शहर में निकली शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ आत्मीय स्वागत, देवांगन युवा संगठन ने दिया पर्यावरण संरक्षण एवं पानी बचाओ का संदेश, शोभायात्रा में पहुंचे छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध भजन गायक देवेश शर्मा




माता परमेश्वरी की ऐतिहासिक शोभायात्रा- शक्ति के देवांगन युवा संगठन ने मनाया कुलदेवी माता परमेश्वरी देवी का भव्य महोत्सव,शहर में निकली शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ आत्मीय स्वागत, देवांगन युवा संगठन ने दिया पर्यावरण संरक्षण एवं पानी बचाओ का संदेश
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति- शक्ति शहर के देवांगन युवा संगठन ने जहां सामाजिक, सेवा के काम एवं रचनात्मक कार्यों में अपनी स्थापना के बाद से ही निरंतर गति दी है, तो वहीं समाज की कुलदेवी माता परमेश्वरी देवी जी के महोत्सव का भी प्रतिवर्ष आयोजन इस संगठन द्वारा भव्य रूप से किया जा रहा है, इसी श्रृंखला में इस वर्ष 14 फरवरी को देवांगन युवा संगठन ने कुलदेवी माता परमेश्वरी देवी के महोत्सव का आयोजन करते हुए सभी समाज बंधुओ एवं जिले वासियों को पर्यावरण संरक्षण तथा पानी बचाओ का भी संदेश दिया है, तथा इस वर्ष जब देवांगन युवा संगठन ने भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया तो यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए आगे निकल पड़ी, शोभायात्रा के मार्ग में जगह-जगह विभिन्न संगठनों द्वारा इसका स्वागत किया गया
प्रत्येक वर्ष की भांति देवांगन युवा संगठन द्वारा माता परमेश्वरी महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें दिनांक 14 फरवरी 2024 को सुबह 9:00 बजे स्थापना पूजा दोपहर को माता परमेश्वरी दाई की भव्य शोभा यात्रा जिसमें कलश, महिला कर्मा राधाकृष्ण की झांकी, पर्यावरण से संबंधित पानी बचत की झांकी पुरुष कर्मा, मशहूर भजन गायक देवेश शर्मा का रोड शो, बड़की माता की झांकी देवांगन समाज के माता की झांकी, बजरंगबली व शिव पार्वती की झांकी व वअन्य झांकियां के साथ शोभायात्रा निकाली गई जिसमें देवांगन समाज के अतिथियों के साथ देवांगन समाज बड़ी संख्याओं में शामिल थे, तत्पश्चात कार्यक्रम स्थल देवांगन धर्मशाला शनि मंदिर के पीछे शोभा यात्रा पहुंचकर शाम 7:00 बजे महाआरती के बाद महाभंडारा के साथ समापन हुआ, जिसमें देवांगन युवा संगठन ने पर्यावरण से संबंधित एवं पानी की बचत संदेश दिया,देवांगन युवा संगठन द्वारा आयोजित कुलदेवी माता परमेश्वरी देवी के महोत्सव को सफल बनाने में सतीश देवांगन, सुभाष देवांगन, उमेश देवांगन, वार्ड न 2 के पार्षद रामसजीवन, गोविंद, देवेंद्र देवांगन (अध्यक्ष) धनसाय देवांगन(कोषाध्यक्ष) फणेन्द्र देवांगन(सचिव) केशव देवांगन (उपाध्यक्ष) लक्ष्मण, डोमेन, लोकेंद्र, राकेश विजय, सोमू, विजय, गुलशन, हिमांशु, विशु, तरुण, राजेश, योगेश, दिलीप अनिल गोवर्धन घनश्याम (बाबा) हेमंत पुष्पेंद्र घनश्याम पीलू अशोक के साथ पूरे देवांगन समाज का सहयोग रहा





