*G L NEWS*छत्तीसगढ़धार्मिकरायपुरसक्ती

शक्ति में निकली ऐतिहासिक शिव बारात,जगह-जगह बारातियों का हुआ जोरदार स्वागत,जगह जगह तैनात रही पुलिस, 20,000 बाराती शामिल हुए भोले की बारात में,एक ड्रेस कोड में आयोजन समिति के सदस्य,कही शर्बत,कहीं नाश्ता, कही ड्राई फ्रूट्स, पुष्प वर्षा भी हुई बारातियों पर

शक्ति में निकली ऐतिहासिक शिव बारात,जगह-जगह बारातियों का हुआ जोरदार स्वागत,जगह जगह तैनात रही पुलिस, 20,000 बाराती शामिल हुए भोले की बारात में,एक ड्रेस कोड में आयोजन समिति के सदस्य,कही शर्बत,कहीं नाश्ता, कही ड्राई फ्रूट्स, पुष्प वर्षा भी हुई बारातियों पर kshititech

शक्ति में निकली ऐतिहासिक शिव बारात,जगह-जगह बारातियों का हुआ जोरदार स्वागत,जगह जगह तैनात रही पुलिस

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- शक्ति शहर में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन मौके पर रेलवे स्टेशन से भव्य शिव बारात का आयोजन हुआ, तथा शिव बारात के प्रारंभ होने पर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना एवं आरती की गई तथा प्रसाद वितरण भी किया गया, जो की रेलवे स्टेशन से निकलकर नाका चौक, रेस्ट हाउस, अग्रसेन चौक, नवधा चौक, हटरी चौक,हटरी- हॉस्पिटल रोड, बुधवारी बाजार होते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम पहुंची तथा शिव बारात में जहां हजारों की संख्या में बाराती शामिल थे, तो वही डीजे की धून एवं आतिशबाजी तथा बैंड बाजे के साथ यह यात्रा रवाना हुई

बारातियों का हुआ जगह-जगह स्वागत

रेलवे स्टेशन से निकलते ही शहर के अनेकों स्थानों पर यात्रा में शामिल बारातियों का जोरदार स्वागत किया गया, कहीं शरबत, कहीं पानी, कहीं गरम भजिया, तो कहीं चाय एवं अनेकों स्थानों पर पुष्प वर्षा के माध्यम से भी इस शिव बारात का स्वागत किया गया, तथा यात्रा में शामिल लोग भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे तो वहीं यह यात्रा एक ऐतिहासिक शिव बारात के रूप में निकल गई

पुरी यात्रा में रही पुलिस की तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था

शिव बारात के स्टेशन से प्रारंभ होते ही बारात में जिला पुलिस प्रशासन सहित शक्ति पुलिस के भी आला अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी बारात के साथ-साथ चल रहे थे,तथा शिव बारात के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था ना हो इस हेतु पुलिस शहर के हर कोने पर तैनात थी एवं बड़े चार चक्का वाले वाहनों को जहां रूट डायवर्ट कर दिया गया था, तो वहीं दो पहिया वाहन धीरे-धीरे निकाल रहे थे, शक्ति जिले के जिला पुलिस अधीक्षक आईपीएस प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के दिशा- निर्देशन में एसडीओ पुलिस मुनेश्वरी पैंकरा, शक्ति जिले के ट्रैफिक इंचार्ज निरीक्षक वाई एन शर्मा एवं शक्ति थाना टीआई लखन पटेल मुस्तैदी के साथ तैनात रहे

शिव बारात को देखने लोग निकल पड़े घरों से

15 फरवरी की रात्रि शिव बारात को देखने के लिए लोग अपने घरों से निकल पड़े तथा घरों के सामने लोगों ने शिव बारात का आनंद लिया तो वहीं इस बारात में बंटी महाराज बने बाबा भोलेनाथ,नदी पर हुए सवार शक्ति के प्रतिष्ठित संगीता स्वीट्स के संचालक बंटी शर्मा बाबा भोलेनाथ के प्रतीकात्मक स्वरूप में नजर आए तथा नदी पर सवार होकर भोलेनाथ जी जहां शहर वासियों को अपना आशीर्वाद देते रहे तो वही उनका आशीर्वाद लेने लोगों का हुजुम उमड़ पड़ा

शिव बारात में शामिल होने पहुंचे छत्तीसगढ़ के अनेकों जिलों से धर्म प्रेमी

शक्ति की शिव बारात में शामिल होने के लिए शक्ति जिले सहित छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों से लोग परिवार सहित पहुंचे हुए थे तथा लोगों ने इस बारात में शामिल होकर बाबा भोलेनाथ के बाराती होने का गौरव हासिल किया, तो वहीं लोगों ने कहा की शक्ति की यह शिव बारात निश्चित रूप से एक भव्य बारात है, जो कि अपने आप में धार्मिक आयोजन की एक मिसाल है

शिव बारात आयोजन समिति के सदस्य भी रहे सजग

शिव बारात के प्रारंभ होने के बाद आयोजन समिति के सदस्य भी पूरी तत्परता के साथ बारात के साथ-साथ चल रहे थे, एवं व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लग रहे तथा समिति के सारे सदस्य एक ड्रेस कोड में नजर आए एवं गले में कंठी की माला पहन कर शिव बारात में शामिल लोगों को व्यवस्था बनाने हेतु आग्रह करते रहे

प्रातिक्रिया दे

Back to top button