ऐतिहासिक होगा आयोजन-19 एवं 20 सितंबर को अंबिकापुर में होगा छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का दशम अग्र अलंकरण समारोह एवं प्रांतीय अधिवेशन.अग्रवाल सभा अंबिकापुर के आतिथ्य में आयोजित है कार्यक्रम. अग्रवाल समाज की 18 विभूतियों का होगा सम्मान

ऐतिहासिक होगा आयोजन-19 एवं 20 सितंबर को अंबिकापुर में होगा छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का दशम अग्र अलंकरण समारोह एवं प्रांतीय अधिवेशन.अग्रवाल सभा अंबिकापुर के आतिथ्य में आयोजित है कार्यक्रम. अग्रवाल समाज की 18 विभूतियों का होगा सम्मान kshititech
नवम अलंकरण समारोह एक नजर में
ऐतिहासिक होगा आयोजन-19 एवं 20 सितंबर को अंबिकापुर में होगा छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का दशम अग्र अलंकरण समारोह एवं प्रांतीय अधिवेशन.अग्रवाल सभा अंबिकापुर के आतिथ्य में आयोजित है कार्यक्रम. अग्रवाल समाज की 18 विभूतियों का होगा सम्मान kshititech
नवम अलंकरण समारोह एक नजर में
ऐतिहासिक होगा आयोजन-19 एवं 20 सितंबर को अंबिकापुर में होगा छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का दशम अग्र अलंकरण समारोह एवं प्रांतीय अधिवेशन.अग्रवाल सभा अंबिकापुर के आतिथ्य में आयोजित है कार्यक्रम. अग्रवाल समाज की 18 विभूतियों का होगा सम्मान kshititech
नवम अलंकरण समारोह एक नजर में

19 एवं 20 सितंबर को अंबिकापुर में होगा छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का दशम अग्र अलंकरण समारोह एवं प्रांतीय अधिवेशन.अग्रवाल सभा अंबिकापुर के आतिथ्य में आयोजित है कार्यक्रम. अग्रवाल समाज की 18 विभूतियों का होगा सम्मान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का वार्षिक द्वि-दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन एवं दशम अग्र अलंकरण समारोह–2026 इस वर्ष 19 एवं 20 सितंबर को अंबिकापुर में अत्यंत भव्य एवं गरिमामय स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक आयोजन का संयुक्त आतिथ्य श्री अग्रवाल सभा अंबिकापुर एवं सरगुजा संभागीय अग्रवाल महासभा द्वारा किया जाएगा। आयोजन की तैयारियां युद्धस्तर पर प्रारंभ हो चुकी हैं तथा प्रदेश के सभी जिलों, तहसीलों, महिला एवं युवा इकाइयों सहित समाज के वरिष्ठजनों एवं प्रतिनिधियों से अपनी सहभागिता शीघ्र सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है।श्री अग्रवाल सभा अंबिकापुर के अध्यक्ष श्री संजय मित्तल एवं महामंत्री श्री संजय अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन विगत कई वर्षों से समाजहित एवं जनकल्याण के अनेक अभिनव सेवा प्रकल्पों का सफल संचालन कर रहा है। इनमें श्री अग्रसेन ब्याज मुक्त उच्च शिक्षा ऋण योजना, श्री अग्रसेन सांझा चूल्हा योजना, मंगल परिणय योजना, निःशुल्क सामूहिक कन्या विवाह योजना, श्री अग्रसेन कन्या विवाह सहायता योजना, अग्र अलंकरण, रक्तदान एवं मेडिकल सहायता अभियान सहित अनेक सेवा गतिविधियाँ शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सरगुजा अंचल में इस प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन पूरे क्षेत्र में सामाजिक जागरूकता, संगठनात्मक सक्रियता एवं नई ऊर्जा का संचार करेगा तथा समाज की एकता को और अधिक सुदृढ़ बनाएगा।

सरगुजा संभागीय अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष श्री पवन अग्रवाल (पत्थलगांव), युवा संभागीय अध्यक्ष श्री मनोज अग्रवाल, संभागीय महामंत्री श्री सुनील अग्रवाल (बॉबी) एवं श्री मुकेश अग्रवाल ने कहा कि इस वर्ष आयोजित होने वाला दशम अग्र अलंकरण समारोह समाज की प्रतिभाओं के सम्मान का ऐतिहासिक अवसर होगा। उन्होंने कहा कि जब किसी प्रतिभा का सम्मान होता है, तब केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि उसका परिवार, समाज और पूरा क्षेत्र गौरवान्वित होता है। ऐसे सम्मान नई पीढ़ी को उत्कृष्टता, सेवा, नेतृत्व एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के लिए प्रेरित करते हैं तथा समाज में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा और रचनात्मक वातावरण का निर्माण करते हैं।
छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल ने कहा कि अंबिकापुर में आयोजित होने वाला यह अधिवेशन केवल एक संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के अग्रवाल समाज का सामाजिक, सांस्कृतिक एवं वैचारिक महाकुंभ होगा। उन्होंने कहा कि सरगुजा जैसे प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक रूप से समृद्ध अंचल में प्रदेशभर से समाजबंधुओं का आगमन होने से रोटी-बेटी के संबंध और अधिक सुदृढ़ होंगे, पारस्परिक आत्मीयता बढ़ेगी तथा समाज की सांस्कृतिक विरासत एवं सामाजिक समरसता को नई शक्ति मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह अधिवेशन संगठनात्मक विस्तार, सामाजिक समन्वय एवं भावी योजनाओं के लिए मील का पत्थर सिद्ध होगा।संगठन के संरक्षक जयदेव सिंघल, चेयरमैन अशोक मोदी, प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल (राजू) एवं सुनील रामदास अग्रवाल, प्रांतीय महामंत्री संजय अग्रवाल रायपुर, प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष गोयल (अंबिकापुर), प्रांतीय महिला अध्यक्ष डॉ. अनीता मोहनलाल अग्रवाल तथा प्रांतीय युवा अध्यक्ष आशीष सेक्सरिया ने बताया कि, अधिवेशन में प्रदेशभर से लगभग 300 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। इनमें विभिन्न अग्रवाल सभाओं के अध्यक्ष, महामंत्री, जिला एवं तहसील इकाइयों के पदाधिकारी, महिला एवं युवा प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि तथा समाज के वरिष्ठ एवं प्रबुद्धजन शामिल होंगे

उन्होंने बताया कि 19 सितंबर को प्रातः 11:00 बजे दीप प्रज्ज्वलन एवं वैदिक मंगलाचरण के साथ अधिवेशन का शुभारंभ होगा। इसके उपरांत निर्धारित अंतराल पर विभिन्न विषयों पर विचार-सत्र आयोजित किए जाएंगे। महिला प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ, संगठन विस्तार, सेवा प्रकल्प, सामाजिक चुनौतियाँ, शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक सशक्तिकरण एवं भविष्य की कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा होगी। साथ ही खुला संवाद सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेशभर से आए प्रतिनिधि अपने सुझाव एवं अनुभव साझा करेंगे।अधिवेशन का सबसे आकर्षक एवं प्रतिष्ठित आयोजन दशम “अग्र अलंकरण समारोह–2026” होगा, जहां समाज की ख्याति लब्ध प्रतिष्ठाएं सम्मानित होंगी- इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट योगदान देने वाली 18 विशिष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। चयनित प्रतिभाओं को ₹11,000 की सम्मान राशि, प्रशस्ति उपाधि, अग्र गौरव ,अग्र भूषण अग्र शिरोमणि* जैसी उपाधिया, सम्मान-पत्र एवं आकर्षक स्मृति-चिन्ह प्रदान किए जाएंगे। यह सम्मान समाज सेवा, शिक्षा, चिकित्सा, उद्योग, व्यापार, साहित्य, संस्कृति, खेल, प्रशासन, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व एवं अन्य विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले व्यक्तित्वों को समर्पित रहेगा।उन्होंने बताया कि, इस संपूर्ण आयोजन को छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, मुख्य संरक्षक श्री सियाराम अग्रवाल, संरक्षकगण श्री जयदेव सिंघल, श्री महेंद्र सेक्सरिया ,श्री प्रहलाद राय अग्रवाल PRA ग्रुप, श्री मूलचंद अग्रवाल, के संरक्षण में किया जा रहा है। साथ ही समाज द्वारा शीघ्र ही माननीय राज्यपाल, माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय विधानसभा अध्यक्ष सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा।
अंत में आयोजकों ने प्रदेशभर के समस्त अग्रवाल समाज से परिवार सहित इस ऐतिहासिक अधिवेशन में सहभागी बनने का आग्रह करते हुए कहा कि यह आयोजन संगठन की भावी दिशा तय करने, सेवा गतिविधियों को नई गति प्रदान करने, प्रतिभाओं का सम्मान करने तथा समाज को और अधिक संगठित, समृद्ध एवं सशक्त बनाने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। अंबिकापुर की पावन धरती पर आयोजित होने वाला यह प्रांतीय अधिवेशन निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ के अग्रवाल समाज के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में स्मरण किया जाएगा। उपरोक्त जानकारी विस्तार पूर्वक संजय मित्तल अध्यक्ष श्री अग्रवाल सभा, अंबिकापुर एवं संजय अग्रवाल,
प्रांतीय महामंत्री छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन रायपुर द्वारा दी गई है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading