हरिहर शक्ति बनाने चालू होगा अभियान- शहर में लगाए जाएंगे वृक्ष, नगरीय प्रशासन विभाग के निर्देश पर नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल की पहल- महिलाओ को सौपी जाएंगी वृक्षारोपण की जिम्मेदारियां, नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर ने कहा- एक व्यक्ति, एक वृक्ष जरुर लगाए, जल संरक्षण को लेकर भी अभियान चलाए जाने की श्यामसुंदर ने दी जानकारी,WOMEN FOR TREE

हरिहर शक्ति बनाने चालू होगा अभियान- शहर में लगाए जाएंगे वृक्ष, नगरीय प्रशासन विभाग के निर्देश पर नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल की पहल- महिलाओ को सौपी जाएंगी वृक्षारोपण की जिम्मेदारियां, नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर ने कहा- एक व्यक्ति, एक वृक्ष जरुर लगाए, जल संरक्षण को लेकर भी अभियान चलाए जाने की श्यामसुंदर ने दी जानकारी,WOMEN FOR TREE kshititech
शक्ति नगर पालिका अध्यक्ष की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ वुमेंन फ़ॉर ट्री अभियान
हरिहर शक्ति बनाने चालू होगा अभियान- शहर में लगाए जाएंगे वृक्ष, नगरीय प्रशासन विभाग के निर्देश पर नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल की पहल- महिलाओ को सौपी जाएंगी वृक्षारोपण की जिम्मेदारियां, नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर ने कहा- एक व्यक्ति, एक वृक्ष जरुर लगाए, जल संरक्षण को लेकर भी अभियान चलाए जाने की श्यामसुंदर ने दी जानकारी,WOMEN FOR TREE kshititech
शक्ति नगर पालिका अध्यक्ष की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ वुमेंन फ़ॉर ट्री अभियान

हरिहर शक्ति बनाने चालू होगा अभियान- शहर में लगाए जाएंगे वृक्ष, नगरीय प्रशासन विभाग के निर्देश पर नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल की पहल- महिलाओ को सौपी जाएंगी वृक्षारोपण की जिम्मेदारियां, नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर ने कहा- एक व्यक्ति, एक वृक्ष जरुर लगाए, जल संरक्षण को लेकर भी अभियान चलाए जाने की श्यामसुंदर ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- छत्तीसगढ़ प्रदेश में नगरीय प्रशासन विकास विभाग द्वारा आगामी बारिश मौसम को देखते हुए प्रत्येक शहरी क्षेत्र में अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करने हेतु लक्ष्य निर्धारित किया गया है, तो इसी श्रृंखला में जिला मुख्यालय शक्ति की नगर पालिका परिषद शक्ति में भी शासन के इस अभियान को गति देने के लिए कार्य योजना बननी चालू हो गई है, नगर पालिका परिषद शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल के मार्गदर्शन में जहां महिला स्व सहायता समूहो को इस अहम वृक्षारोपण की जिम्मेदारी दी जाएगी तो वहीं प्रत्येक समूह को ढाई ढाई सौ वृक्ष लगाने का लक्ष्य दिया गया है

नगर पालिका परिषद शक्ति ने मिशन मोड पर वृक्षारोपण का कार्य नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा “वूमेन फॉर ट्री”मिशन का शुरुआत की है, इसी तारतम्य में नगर पालिका परिषद शक्ति के नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल एवं नगर पालिका के तकनीकी अधिकारियों के साथ दिनांक 23 मई को महिला समूहों के साथ प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया गया, इस मिशन में नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग तीन स्थानों में महिला समूह द्वारा ढाई ढाई सौ वृक्ष का रोपण करेंगे, प्रत्येक पौधे की नंबरिंग एवं जिओ टेगीग का कार्य भी किया जाएगा, शासन द्वारा इन महिला स्व सहायता समूह को डे एन यू एल एम योजना के माध्यम से ₹10 लाख तक का अनुदान राशि प्रदान किया जाएगा, नगर पालिका शक्ति में स्थल भ्रमण करने हेतु महिला स्व सहायता समूह के साथ अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, नगर पालिका के उप अभियंता तारकेश्वर नायक, मिशन मैनेजर वीरेंद्र आचार्य, उर्मिला जायसवाल, इब्राहिम खान एवं वेद जायसवाल उपस्थित रहे

नगर पालिका परिषद शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा है कि शहर में जल संरक्षण को लेकर भी विशेष अभियान चलाया जाएगा एवं शहर के प्रत्येक नागरिकों से यह आग्रह किया जाएगा कि वे बारिश के पानी को रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के माध्यम से एकत्रित कर उसे वापस रिचार्ज करें जिससे आने वाले वर्षों में वाटर का लेवल अच्छा रहे एवं श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा है की शक्ति शहर एक बेहतर शहर के रूप में पूरे प्रदेश में अपनी पहचान स्थापित कर सके,इस दिशा में हम सभी मिलजुल कर काम करेंगे एवं शहर के प्रत्येक नागरिक नगर पालिका के कार्यों में भी एवं पालिका द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में भी अपना सहयोग प्रदान करें, शहर को स्वच्छ रखे, साफ- सुथरा रखें, सुंदर रखें, जिससे हमारा स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा एवं हमारा शहर पूरे प्रदेश में एक अग्रणी शहर के रूप में पहचान स्थापित कर सकेगा

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading