*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

राम नवमी पर मिला बड़ा सरप्राइज! खत्म हुआ सालों का इंतजार, हनुमान जयंती पर होगा बड़ा धमाका, दिखेगी भगवान ‘राम’ की झलक

राम नवमी पर मिला बड़ा सरप्राइज! खत्म हुआ सालों का इंतजार, हनुमान जयंती पर होगा बड़ा धमाका, दिखेगी भगवान 'राम' की झलक kshititech

राम नवमी पर मिला बड़ा सरप्राइज! खत्म हुआ सालों का इंतजार, हनुमान जयंती पर होगा बड़ा धमाका, दिखेगी भगवान ‘राम’ की झलक

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल नितेश तिवारी की माइथोलॉजिकल फिल्म ‘रामायण’ का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है. लंबे समय से इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है. हाल ही में राम नवमी के खास अवसर पर मेकर्स ने बड़ा अपडेट साझा करते हुए 2 अप्रैल यानी हनुमान जयंती के दिन एक खास रिवील का ऐलान किया है. बड़े बजट, दमदार स्टारकास्ट और ग्लोबल लेवल पर बन रही ये फिल्म अब एक बड़े सरप्राइज के साथ दर्शकों को चौंकाने के लिए तैयार है. डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा इस प्रोजेक्ट को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. ये फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी और इसे एक  ग्रैंड सिनेमैटिक एक्सपीरियंस बनाने की तैयारी की जा रही है. राम नवमी के खास मौके पर फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया, जिसने फैंस का एक्साइटमेंट और बढ़ा दिया

27 मार्च को  नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में उन्होंने फिल्म के सफर के बारे में बताया और ये भी कहा कि यह कहानी सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि हम सभी की आस्था से जुड़ी हुई है. अपने नोट में उन्होंने लिखा, ‘शुभ राम नवमी, ये कहानी हम सबकी है. हम जो भी कदम उठा रहे हैं, वो पूरी जिम्मेदारी और श्रद्धा के साथ उठा रहे हैं, ताकि हमारी ‘रामायण’ को सही भावना के साथ दिखाया जा सके’. इस मैसेज के साथ उन्होंने एक बड़ा ऐलान भी किया, जिसने लोगों की उत्सुकता और बढ़ा दी. उन्होंने आगे बताया कि 2 अप्रैल हनुमान जयंती के दिन फिल्म से जुड़ी अगली झलक दिखाई जाएगी

प्रातिक्रिया दे

Back to top button