



कृषि विभाग के गौरव रोशन– वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रोशन लाल पटेल को उत्कृष्ट कार्यो के लिए जिला स्थापना वर्षगांठ पर मिला सम्मान, विभिन्न रचनात्मक कार्यों में भी रोशन अग्रणी होकर निभाते हैं भूमिका
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति- 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ प्रदेश के 33 वें जिले के रूप में सक्ती जिला स्थापना की प्रथम वर्षगांठ पर जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्टर परिसर जेठा के प्रांगण में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा.चरणदास महंत विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मान की श्रृंखला में कृषि विभाग से रोशन लाल पटेल वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय उप संचालक कृषि सक्ती को प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार विकास खंड मालखरौदा से आशीष पटेल ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को भी प्रसस्ति पत्र से सम्मानित किया गया, क़ृषि विभाग कर्मचारियों के द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई हैं, वही रोशन लाल पटेल ने भी अपने मिले ही सम्मान पर अपने विभाग के सभी अधिकारी/ कर्मचारियों का भी आभार व्यक्त किया है, ज्ञात हो की रोशन लाल पटेल कृषि विभाग में दशकों से सेवाय दे रहे हैं, तथा वे अपनी जिम्मेदारियां के साथ-साथ सामाजिक, धार्मिक, रचनात्मक तथा सेवा कार्यों में भी निरंतर अग्रणी होकर अपना योगदान देते हैं, जिसके चलते विभिन्न मंचों पर उन्हें सम्मान प्राप्त हो चुका है