गणगौर उत्सव एवं हिंदू नव वर्ष अभिनंदन समारोह का हुआ आयोजन। संभागीय अग्रवाल महिला समिति की अध्यक्ष उमा बंसल के नेतृत्व में कोरबा में आयोजित था कार्यक्रम. महिलाओं के बीच विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं का भी हुआ आयोजन



गणगौर उत्सव एवं हिंदू नव वर्ष अभिनंदन समारोह का हुआ आयोजन। संभागीय अग्रवाल महिला समिति की अध्यक्ष उमा बंसल के नेतृत्व में आयोजित था कार्यक्रम
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -संभागीय अग्रवाल महिला समिति बिलासपुर की अध्यक्ष श्रीमती उमा बंसल के मार्गदर्शन में गणगौर उत्सव और हिंदू नववर्ष अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन किया गया, इस अवसर पर गणगौर का दरबार सजाया गया, इसमें सुंदर-सुंदर फूलों और पत्तियों से सजावट की गई, गणगौर पूजन की सुंदर थालियां – प्रस्तुत की गई, जिन्हें देखकर सभी उपस्थित मंत्र मुग्ध हो गए, कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें विजेता को आकर्षक पुरस्कार दिए गए ,ब्यावली गणगौर वाली बहू को आमंत्रित कर उन्हें उचित मान सम्मान दिया गया, गणगौर के बारे में सभी उपस्थित जन से प्रश्नोत्तरी की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संभागीय अग्रवाल महासभा महिला समिति बिलासपुर के अध्यक्ष श्रीमती उमा बंसल ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यही है कि हमारे बच्चों को हमारी संस्कृति और हमारे त्यौहारों से जोड़ना है ताकि वे अपनी विरासत पहचाने और उसका सम्मान करें।कार्यक्रम में सुंदर गीत नृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए
आयोजन के दौरान प्रख्यात भजन गायिका मोनिका अग्रवाल सुनीता देवड़ा ,लीना अग्रवाल ,गिरजा सुल्तानिया ने अपने मधुर स्वरों में गणगौर के बहुत सुंदर-सुंदर गीत प्रस्तुत किये। जिन्होंने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। सरिताअग्रवाल ,उर्मिलाडीडवानिया ,कीर्ति अग्रवाल और मनीसा अग्रवाल इन्होंने सारी प्रतियोगिताएं बहुत ही सुंदर ढंग सेआयोजित की और उनका निर्णय सुनाया, पूर्व महापौर रेनू अग्रवाल द्वारा सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया।ईश्रर गणगौर के पूजन के बाद नववर्ष के स्वागत में धमाल किया गया और फूलों से होली खेली गई। स संभागीय अग्रवाल महिला समिति की पूरी टीम ने पूरी मेहनत के साथ कार्य किया और कार्यक्रम को सफल बनाया। अध्यक्ष उमा बंसल ने सभी को बहुत-बहुत साधुवाद दिया।कार्यक्रम में संभागीय सचिव सरिता अग्रवाल, अग्रवाल महिला मंडल अध्यक्ष मनीषा गोयल, पूर्व महापौर श्रीमती रेणु अग्रवाल ,सांस्कृतिक कार्यक्रम अध्यक्ष उर्मिला डीडवानिया ,सुमन केडिया, सुमन अग्रवाल ,लता अग्रवाल, प्रेमलता अग्रवाल, सावित्री अग्रवाल, ममता अग्रवाल ,,मोनिका अग्रवाल, सुनीता देवड़ा, मनीषा अग्रवाल, कीर्ति अग्रवाल, सरला मित्तल, बिमला अग्रवाल, उर्मिला , सकून अग्रवाल ,संतोष अग्रवाल, प्रेमा अग्रवाल रेमंड ,संतोष अग्रवाल विनोद एजेंसी, निर्मला अग्रवाल, सुलोचना अग्रवाल, पूजा ड्रौलिया लता अग्रवाल मीरा अग्रवाल लता गोयल, ब्यावली गणगौर पूजने वाली बहू एवं बेटियां आदि अनिका ने महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दी और कार्यक्रम को सफल बनाया,


