गिरफ्तारी से बौखलाए युवा कांग्रेसियों ने किया शक्ति जिला मुख्यालय में जेल भरो आंदोलन,युवा नेताओं ने कहा हम भी देखना चाहते हैं छत्तीसगढ़ सरकार की जेलों में कितनी जगह है खाली

गिरफ्तारी से बौखलाए युवा कांग्रेसियों ने किया शक्ति जिला मुख्यालय में जेल भरो आंदोलन,युवा नेताओं ने कहा हम भी देखना चाहते हैं छत्तीसगढ़ सरकार की जेलों में कितनी जगह है खाली kshititech
शक्ति के अग्रसेन चौक में 25 अगस्त को आयोजित युवा कांग्रेस का जेल भरो आंदोलन

गिरफ्तारी से बौखलाए युवक कांग्रेसियों ने किया शक्ति जिला मुख्यालय में जेल भरो आंदोलन,युवा नेताओं ने कहा हम भी देखना चाहते हैं छत्तीसगढ़ सरकार की जेलों में कितनी जगह है खाली

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती-छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की बलौदा बाजार भाटापारा हिंसा मामले में हुई गिरफ्तारी को लेकर श्रृंखलाबद्ध आंदोलन किया जा रहे हैं, शक्ति जिला मुख्यालय में जहां 24 अगस्त को धरना प्रदर्शन किया गया, तो वहीं 25 अगस्त को सुबह युवा कांग्रेस शक्ति ने जेल भरो आंदोलन का आयोजन किया, युवक कांग्रेस के नेता स्थानीय शासकीय विश्रामगृह से छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली के रूप में निकले तथा अग्रसेन चौक में जाकर उन्होंने जमकर नारेबाजी की तथा इस दौरान युवक कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार कांग्रेस के विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी कर लीडरशिप समाप्त करना चाहती है तथा युवा कांग्रेस इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी एवं हम भी देखना चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ सरकार की जेलों में कितनी जगह खाली है एवं हम सब आज जेल भरो आंदोलन के माध्यम से अपनी गिरफ्तारी देने आए हैं, वहीं युवा कांग्रेस के इस कार्यक्रम में जहां शक्ति जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे तो वहीं बारिश के बावजूद युवा कांग्रेस के नेता डटे रहे एवं उन्होंने जमकर नारेबाजी की तथा युवा कांग्रेस के जेल भरो आंदोलन को लेकर जहां पुलिस ने भी तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी तो वही अग्रसेन चौक को भी पुलिस छावनी के रूप में तब्दील कर दिया गया था एवं शक्ति के शासकीय विश्रामगृह में भी पुलिस भारी संख्या में तैनात थी

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading