नन्हे सितारों से लेकर सीनियर्स तक—गुंजन एजुकेशन सेंटर में सफलता की चमक. गुंजन के सितारों ने किया कमाल. परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का किया नाम रोशन. डायरेक्टर नितिन सोनी ने दी बधाई. विद्यालय के पूर्व छात्रों की मौजूदगी में हुई परीक्षा परिणामो की घोषणा





नन्हे सितारों से लेकर सीनियर्स तक—गुंजन एजुकेशन सेंटर में सफलता की चमक. गुंजन के सितारों ने किया कमाल. परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का किया नाम रोशन. डायरेक्टर नितिन सोनी ने दी बधाई
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति- जिले के अग्रणी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय गुंजन एजुकेशन सेंटर में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। यह परिणाम प्ले ग्रुप, नर्सरी से कक्षा 11वीं तक के विद्यार्थियों के लिए रहा। सभी छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम उत्साहवर्धक रहा। विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने माता-पिता एवं संस्था का नाम गौरवान्वित किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के पूर्व छात्र एडवोकेट राहुल स्वर्णकार, पूर्व छात्रा डॉ. अलका पटेल एवं एडवोकेट आस्था पटेल उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यालय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने अनुभव साझा किए तथा विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य एवं बेहतर करियर के लिए प्रेरित किया।प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे।नर्सरी कक्षा में चैताली देवांगन, नियाश शर्मा, शान्वी सोनी एवं शुभम सहीस ने 99.85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। आकांक्षा पटेल एवं विवान केवट 99.38 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा दर्शिका साहू, हितिका गोंड एवं कियान रात्रे 99 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहे।पी.पी.1 कक्षा में अनुश्री पटेल, मिश्री अग्रवाल, निधि बरेठ एवं स्वाति प्रजापति ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। धानी पांडे, दिव्यांश केवट एवं तनिष्का खुटे 99.85 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा अमायरा, अवनी रौशनी श्रीवास एवं शेख अयूब 99.77 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहे।पी.पी.2 कक्षा में दिप्ती डेनसिल, निष्ठा सिदार, जियाश देवांगन एवं समर्थ गोयल ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। हनी केवट 99.87 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा मितिका सूर्यवंशी एवं पूर्वी देवांगन 99.81 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहे।कक्षा प्रथम में अनुग्रह देवांगन एवं गीतिका देवांगन 100 प्रतिशत के साथ प्रथम, आयशा देवांगन एवं भूमि यादव 99.23 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा आराध्या प्रजापति, भौमि केवट एवं सौरभ सिंह सिदार 99.72 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहे।कक्षा द्वितीय में अर्थव त्यागी एवं साकेत शर्मा 100 प्रतिशत के साथ प्रथम, भावेश चौधरी, सत्येन्द्र चौधरी एवं वेदाश राठौर 99.68 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा भास्कर चन्द्रा एवं मुस्कान रात्रे 99.62 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहे।कक्षा तृतीय में डिम्पल राठौर, जिवेश देवांगन एवं तरुण कर्ष 100 प्रतिशत के साथ प्रथम, धैर्य महंत, आरूही पटेल एवं याशिका साहू 99.87 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा साव्या पटेल 99.81 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहे
कक्षा चतुर्थ में हेमांक पांडे एवं शिवांश कंवर 100 प्रतिशत के साथ प्रथम, पद्माक्ष सोनी एवं कवि सिंह सिदार 99.55 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा रिद्धि गोयल एवं दिव्या साहू 98.27 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहे।कक्षा छठवीं में डिम्पल चन्द्रा 94.10 प्रतिशत के साथ प्रथम, रचना पटेल 87.88 प्रतिशत के साथ द्वितीय एवं हिमांक सोनी 86.79 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहे।कक्षा सातवीं में अंश साव एवं नियति प्रजापति 90.83 प्रतिशत के साथ प्रथम, प्रत्युषा सोनी एवं दीक्षा जायसवाल 87.69 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा प्रवीन पटेल 87.50 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहे।कक्षा नौवीं में कुलदीप कंवर एवं प्रीति पटेल 96.50 प्रतिशत के साथ प्रथम, अनुराग पटेल एवं वंशिका चावला 94.67 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा पलक देवांगन एवं कबीर धनराज देवांगन 92 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहे।कक्षा ग्यारहवीं (कॉमर्स) में प्रिया पांडे 92.60 प्रतिशत के साथ प्रथम, सामिन खान 89.80 प्रतिशत के साथ द्वितीय एवं मयंक अग्रवाल 61.60 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहे। विज्ञान संकाय में रूचि राठौर 94.60 प्रतिशत के साथ प्रथम, सार्थक पांडे 92.60 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा हिमांशी कंवर 82.20 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहींकार्यक्रम के अंत में संस्था के डायरेक्टर नितिन सोनी ने सभी अभिभावकों, छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन तुलेश चंद्रा एवं देविका पटेल द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं— गोविंद दास, पीयूष यादव, छोटेलाल राठौर, भूमेश यादव, पुष्पा यादव, सोनिया सोनवानी, सारिका सोनी, ज्योति देवांगन, नीतू, शांति यादव, पूनम यादव, अंजलि पटेल, कविता देवांगन, नेहा गुप्ता, काजल महंत, सरला यादव, दीपा यादव— का विशेष योगदान रहा













