मुख्यमंत्री की उपस्थिति में होगा निशुल्क सामूहिक कन्या विवाह। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन ने करी है पहल। 18 मार्च को आयोजन की तैयारी को लेकर संपन्न हुई बैठक प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक सियाराम अग्रवाल ने दी जानकारी। अग्रवाल हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन का हुआ गठन। विगत वर्ष 51 जोड़ों का हुआ था सामूहिक विवाह का सफल आयोजन





मुख्यमंत्री की उपस्थिति में होगा निशुल्क सामूहिक कन्या विवाह। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन ने करी है पहल। 18 मार्च को आयोजन की तैयारी को लेकर संपन्न हुई बैठक प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक सियाराम अग्रवाल ने दी जानकारी। अग्रवाल हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन का हुआ गठन
शक्ति छत्तीसगढ़ के कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती -रायपुर जिला अग्रवाल संगठन एवं रायपुर जिला महिला अग्रवाल संगठन के आतिथ्य में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा होटल लैंडमार्क, पंडरी, रायपुर में आयोजित बैठक पूर्ण रूप से सफल रही। शाम 4 बजे से शुरू हुई यह बैठक सेवा-भाव, सामूहिक सहयोग और संगठनात्मक मजबूती का अनुपम उदाहरण साबित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष डॉ अशोक अग्रवाल ने की, उन्होंने पिछले वर्ष 51 जोड़ों के सफलतापूर्वक संपन्न विवाह आयोजन करने वाली टीम की सराहना करते हुए कहा कि, फिर से वही टीम काम कर रही है, हमारे सदस्य अनुभवी हो चुके है, उसमें और जिन-जिन नए सदस्यों को जोड़ना होगा जोड़कर हम कार्य को गति प्रदान करेंगे, श्री दीनदयाल गोयल जी के माध्यम से प्राप्त सहयोग की घोषणा के लिए, गर्ग परिवार एवं अन्य दानदाता परिवारों का धन्यवाद दिया गया जिनके सहयोग से ही ऐसे बड़े आयोजन सफल हो पाते हैं, उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह किया जाना तय है, प्रत्येक जोड़े पर इस वर्ष लगभग ₹100000 खर्च किए जाएंगे, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री विष्णु देव साय सहपतनिक उपस्थित रह कर जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। विगत दिनों समाज के प्रतिनिधि मंडल को उन्होंने सहमति प्रदान करते हुए कहा है कि, वह सामूहिक विवाह के कार्यक्रम में अवश्य सम्मिलित होंगे। सदस्यों ने इस बात का करतल ध्वनि से स्वागत किया और मुख्यमंत्री का आभार जताया।संस्था के मार्गदर्शक श्री दीनदयाल गोयल ने अपनी 50वीं वैवाहिक वर्षगांठ, सादगी पूर्ण तरीके से मनाते हुए एक परिवार के चिराग को बुझने से बचाया और उसके इलाज में आया हुआ लाखों का खर्च स्वयं वहन किया, इसके लिए उनका बारंबार धन्यवाद ज्ञापित किया गया।निशुल्क सामूहिक कन्या विवाह अग्रवाल डॉक्टर फोरम सहित अनेक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई और ठोस निर्णय लिए गए।नि:शुल्क सामूहिक कन्या विवाह समारोह (3 मई 2026)अब तक हुई सभी तैयारियों की समीक्षा की गई। विभिन्न आयोजन समितियों का गठन पूर्ण किया गया। जिम्मेदारियों का स्पष्ट निर्धारण किया गया और व्यवस्थाओं की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई। बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि इस पुण्य कार्य को और भी भव्य एवं पारदर्शी बनाने के लिए हर जिले से समन्वय समिति बनाई जाएगी।
अग्रवाल हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन का हुआ गठन
अग्रवाल डॉक्टर फोरम (A.H.O. – अग्रवाल हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन)
फोरम के गठन की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई। अग्रवाल डॉक्टर फोरम के संयोजक डॉ निरमेश सिंघानिया, डॉ जितेंद्र सराफ, आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ विकास अग्रवाल, चीफ मेडिकल ऑफिसर मेकाहारा डॉ रितेश अग्रवाल, नेअब तक, फोरम के संबंध में हुई तैयारियों की जानकारी साझा की तथा शीघ्र ही फोरम के आधिकारिक गठन, कार्यालय धारकों के चयन और भविष्य की योजनाओं पर अंतिम रूप दिया गया। यह फोरम चिकित्सा क्षेत्र में अग्रवाल समाज की सेवा को नई ऊँचाई देगा।
रायपुर जिला अग्रवाल संगठन द्वारा किए गए कार्यक्रमों की समीक्षा
जिला स्तर पर अब तक संपन्न विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। सदस्यों ने इन उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया और भविष्य में और अधिक जन-कल्याणकारी कार्यों का संकल्प लिया।बैठक में मुख्य रूप से प्रमुख संरक्षक सियाराम अग्रवाल, प्रमुख मार्गदर्शक दीनदयाल गोयल एवं राधेश्याम बंका, प्रांतीय पदाधिकारीगण में एबीसीडी के संयोजक ललित अग्रवाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष द्वय विष्णु गोयल, मुनीष शाह, पीआरओ महेंद्र बागडोडिया, संगठन मंत्रीअजय खेतान, शिव गोयल, जिला कोषाध्यक्ष अरुण अग्रवाल, उच्च शिक्षा ऋण योजना के संयोजक डॉ मोहनलाल अग्रवाल, रघुवीर अग्रवाल, महिला संगठन की संरक्षिका अनीता अग्रवाल, महामंत्री निधि अग्रवाल, नवनियुक्त प्रांतीय अध्यक्ष डॉ अनीता मोहनलाल अग्रवाल, महिला जिला संगठन की अध्यक्ष, प्रियंका अग्रवाल, सचिव सारिका खेतान, कोषाध्यक्ष संतोष दिनोदिया, ज्योति शाह, वर्षा अग्रवाल , शशि अग्रवाल, सहित 100 से अधिक सदस्य बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के पदाधिकारियों, रायपुर जिला अग्रवाल संगठन एवं महिला अग्रवाल संगठन के सम्मानित सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति रही। हरिकेश पालीवाल, जिला अध्यक्ष ने कहा,“यह बैठक मात्र एक साधारण बैठक नहीं, बल्कि समाज-सेवा के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। 3 मई का कन्या विवाह समारोह और अग्रवाल डॉक्टर फोरम दोनों ही समाज के लिए मील के पत्थर साबित होंगे।”गोविंद अग्रवाल, जिला सचिव, श्रीमती प्रियंका अग्रवाल (जिला अध्यक्ष, महिला wing) एवं श्रीमती सारिका खेतान (जिला सचिव) ने बैठक की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की,उन्होंने बताया,“सभी सदस्यों के सुझावों और सक्रिय सहयोग से हमने सभी तैयारियां समय से पहले पूरा कर ली हैं। अब केवल कार्यान्वयन का चरण बचा है।” बैठक का कुशल संचालन प्रांतीय महामंत्री श्री संजय अग्रवाल ने किया, आभार प्रदर्शन डॉ अनीता मोहनलाल ने किया।बैठक के समापन पर सभी सदस्यों ने होली मिलन की शुभकामनाएं भी एक-दूसरे को दीं और आगामी कार्यक्रमों में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।




