तरबूज खाने से एक ही परिवार के चार लोगों की हुई मौत. फोरेंसिक विशेषज्ञ मिलकर कर रहे जांच

तरबूज खाने से एक ही परिवार के चार लोगों की हुई मौत. फोरेंसिक विशेषज्ञ मिलकर कर रहे जांच kshititech

तरबूज खाने से एक ही परिवार के चार लोगों की हुई मौत

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -तरबूज में मिलाई थी चूहे मारने की दवा! सुलझ गई एक ही परिवार के 4 लोगों की मर्डर मिस्ट्री।मुंबई के एक इलाके में बिरयानी के बाद तरबूज खाने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई थी. अब इस मामले की जांच के बाद नए खुलासे हुए हैं.एफएसएल की रिपोर्ट में पाया गया कि सभी चारों मृतकों के विसरा और शरीर के सैंपल में जिंक फॉस्फाइड के अंश मिले हैं. जिंक फॉस्फाइड एक अत्यंत विषैला पाउडर है, जो आम तौर पर चूहों को मारने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. दरअसल, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के पायधुनी इलाके में रहने वाले एक परिवार ने देर रात तरबूज का सेवन किया था, जिसके बाद उनकी तबीयत बगड़नी शुरू हो गई और तड़के सुबह अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी. इस घटना के बाद बहस छिड़ी कि बिरयानी के कुछ देर बाद तरबूज के सेवन से कैसे किसी की मौत हो गई. मामले की जांच पुलिस ने अलग-अलग एंगल से की.इस घटना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने अलग-अलग एंगल से जांच शुरू की.एफएसएल की रिपोर्ट ने सभी मृतकों के विसरा और शरीर के नमूनों में ‘जिंक फॉस्फाइड’ की मौजूदगी की पुष्टि की है. इसके अलावा यही रसायन तरबूज के भी पाया गया. इसके अलावा घर में मौजूद अन्य सभी खाद्य पदार्थ निगेटिव पाए गए. मुबई पुलिस ने इस रिपोर्ट और मामले को लेकर बताया कि फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मिलकर रिपोर्ट का अध्ययन किया जा रहा है और आगे की जांच में वजहों की तलाश की जाएगी.

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading