कन्या शाला शक्ति की पूर्व शिक्षिका श्रीमती कालिंदी माधव चितले का हुआ निधन, इंदौर मध्य प्रदेश में हुआ अंतिम संस्कार, शक्ति शहर की शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में दशकों तक सेवाएं दी कालिंदी माधव चितले जी ने, चितले मैडम के नाम से जानी जाती थी कालिंदी माधव जी

कन्या शाला शक्ति की पूर्व शिक्षिका श्रीमती कालिंदी माधव चितले का हुआ निधन, इंदौर मध्य प्रदेश में हुआ अंतिम संस्कार, शक्ति शहर की शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में दशकों तक सेवाएं दी कालिंदी माधव चितले जी ने, चितले मैडम के नाम से जानी जाती थी कालिंदी माधव जी kshititech
श्रीमती कालिंदी माधव चितले जी

कन्या शाला शक्ति की पूर्व शिक्षिका श्रीमती कालिंदी माधव चितले का हुआ निधन, इंदौर मध्य प्रदेश में हुआ अंतिम संस्कार, शक्ति शहर की शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में दशकों तक सेवाएं दी कालिंदी माधव चितले जी ने

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- अविभाजित मध्य प्रदेश के समय मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग में कार्यरत एवं शक्ति शहर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की दशकों तक वरिष्ट शिक्षिका रही श्रीमती कालिंदी माधव चितले धर्मपत्नी स्वर्गीय श्री माधव केशव चितले (उम्र 84 वर्ष) का निधन विगत दिनांक-20 मई 2025 दिन- मंगलवार को इंदौर मध्य प्रदेश में हो गया,उनका अंतिम संस्कार इंदौर के मुक्तिधाम में विधि विधान पूर्वक किया गया, श्रीमती कालिंदी माधव चितले श्रीमती दिव्या दीपक काले, श्रीमति श्रुति आशीष जोशी एवं श्रीमती स्वाति विजय हार्डिकर की पूज्य माताजी थी, तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित मध्य प्रदेश के समय शक्ति क्षेत्र में विभिन्न संगठनों में सक्रिय रूप से काम करने वाले स्वर्गीय श्री माधव केशव चितले जी की धर्मपत्नी थी, श्रीमती कालिंदी माधव चितले के निधन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, सरस्वती शिशु मंदिर परिवार सहित विभिन्न संगठनों ने श्रद्धांजलि दी है, तथा श्रीमा श्रीमती कालिंदी माधव चितले प्रखर व्यक्तित्व की धनी एवं पूरे क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद के रूप में जानी जाती थी एवं उनके द्वारा पढ़ाई हुई छात्राएं आज प्रदेश सहित देश के विभिन्न प्रशासनिक तथा उच्च पदों पर कार्यरत हैं, एवं वे जब शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शक्ति में वरिष्ट शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी तब विभिन्न मंचों पर शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया एवं सर्व वर्ग तथा सभी कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भागीदारी भी देखी जाती थी, श्रीमती कालिंदी माधव चितले के निधन पश्चात उनके समस्त मृतक कार्य उनके निवास श्री दीपक काले 97/B, वैशाली नगर, इंदौर मध्यप्रदेश में होगा, श्रीमती कालिंदी माधव चितले के परिवार जनों ने अपनी पूज्य माता जी के निधन पश्चात दिवंगत मृतआत्मा के प्रति अपनी पुष्पांजलि अर्पित करने का आग्रह किया है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading