छत्तीसगढ़राजनैतिकरायपुरसक्ती

छत्तीसगढ़ के पूर्व IAS कलेक्टर अशोक अग्रवाल हो गए भाजपा के, 25 सितंबर को करी BJP जॉइनिंग, सरगुजा संभाग में अच्छा खासा प्रभाव है अशोक अग्रवाल का

छत्तीसगढ़ के पूर्व IAS कलेक्टर अशोक अग्रवाल हो गए भाजपा के, 25 सितंबर को करी BJP जॉइनिंग, सरगुजा संभाग में अच्छा खासा प्रभाव है अशोक अग्रवाल का kshititech
छत्तीसगढ़ के सेवनिर्वित्त आईएएस अशोक अग्रवाल ने किया भाजपा प्रवेश
छत्तीसगढ़ के पूर्व IAS कलेक्टर अशोक अग्रवाल हो गए भाजपा के, 25 सितंबर को करी BJP जॉइनिंग, सरगुजा संभाग में अच्छा खासा प्रभाव है अशोक अग्रवाल का kshititech
कलेक्टर के रूप में अशोक अग्रवाल की प्रशासनिक सेवाओं का सफर

छत्तीसगढ़ के पूर्व IAS कलेक्टर अशोक अग्रवाल हो गए भाजपा के, 25 सितंबर को करी BJP जॉइनिंग, सरगुजा संभाग में अच्छा खासा प्रभाव है अशोक अग्रवाल का

सकती छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- छत्तीसगढ़ प्रदेश के अंबिकापुर शहर के निवासी भारतीय प्रशासनिक सेवा सन- 2000 के आईएएस कलेक्टर अशोक अग्रवाल ने 25 सितंबर 2024 को भारतीय जनता पार्टी की रीति- नीति से प्रभावित होकर भाजपा प्रवेश कर लिया तथा भारतीय जनता पार्टी परिवार में उनका स्वागत किया गया है, तू वही अशोक अग्रवाल एवं उनका पूरा परिवार अंबिकापुर में निवास करता है ,तथा पूरे सरगुजा संभाग में उनके परिवार का अच्छा खासा प्रभाव सर्व समाज के बीच देखा जाता है, साथ ही प्रशासनिक सेवा में रहते हुए भी अशोक अग्रवाल सामाजिक कार्यों में तथा जरूरतमंदों की सेवा के लिए हमेशा अग्रणी रहते थे, इसी के चलते अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक स्तर तक के सभी कार्यक्रमों में उन्हें विशेष रूप से आमंत्रित किया जाता था,तथा जन चर्चा यह भी है कि अशोक अग्रवाल को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से जहां भाजपा को भी काफी लाभ होगा तो वहीं सरगुजा क्षेत्र में भी पार्टी की लोकप्रियता और बढ़ेगी, IAS अशोक अग्रवाल का अविभाजित मध्य प्रदेश के समय से एक ऊर्जावान एवं जिम्मेदारियो के प्रति सजग प्रशासनिक अधिकारी के रूप में पहचान रखते थे, तथा वे बड़े-बड़े प्रशासनिक महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं

प्रशासनिक अधिकारी के रूप में इस अशोक अग्रवाल का सफर

01- एस.सी.एस.04.11.1985 एवं आई.ए.एस. 2000
02- एस.डी.ओ. एवं एस.डी.एम. विभिन्न जिलों अर्थात जबलपुर, कुंडम, धरमजयगढ़/पत्थलगांव, जशपुर/कुनकुरी और रायपुर में,
03- एडीएम एवं अपर कलेक्टर, रायपुर,
04- अतिरिक्त प्रभार रजिस्टार पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर
05- मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, रायपुर सचिव, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल
06- उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, रायपुर
07- अपर कलेक्टर/आयुक्त नगर निगम, रायपुर का अतिरिक्त प्रभार प्रबंध निदेशक, सर्व शिक्षा अभियान, छत्तीसगढ़
08- रजिस्ट्रार, सहकारी समिति, छत्तीसगढ़ का अतिरिक्त प्रभार
09- संचालक, जनसंपर्क, छत्तीसगढ़ शासन / अतिरिक्त प्रभार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, रायपुर विकास प्राधिकरण
10- कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कोरबा, रायगढ़ एवं राजनांदगांव,
11- संभागीय आयुक्त, रायपुर एवं दुर्ग
12- अतिरिक्त प्रभार वॉइस चांसलर स्वामी विवेकानंद टेक्निकल यूनिवर्सिटी भिलाई एवं प्रेसिडेंट- छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी रायपुर
13- सचिव, आबकारी एवं पंजीयन आयुक्त, आबकारी
14- प्रबंध निदेशक, छत्तीसगढ़ ब्रेवरेज कॉर्पोरेशन
15- प्रबंध निदेशक, छत्तीसगढ़ राज्य विपणन निगम
16- छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के सचिव का अतिरिक्त प्रभार
17- छत्तीसगढ़ में राज्य सूचना आयुक्त 24 नवम्बर, 2017 से 23 नवम्बर, 2022 तक

पूर्व आइएएस अशोक अग्रवाल के भाजपा प्रवेश से छत्तीसगढ़ प्रदेश की विष्णु देव की सरकार में आने वाले दिनों में उन्हें संगठन या निगम-आयोग में भी बड़ी जिम्मेदारी मिलने की बात कही जा रही है,तथा अशोक अग्रवाल के अनुभव का लाभ भारतीय जनता पार्टी उठाना चाहती है

छत्तीसगढ़ के पूर्व IAS कलेक्टर अशोक अग्रवाल हो गए भाजपा के, 25 सितंबर को करी BJP जॉइनिंग, सरगुजा संभाग में अच्छा खासा प्रभाव है अशोक अग्रवाल का kshititech
विगत वर्षों छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच के रायपुर में आयोजित परिचय सम्मेलन में पूर्व आइएएस अशोक अग्रवाल
Back to top button