पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की धर्मपत्नी ने बनाई नई राजनीतिक पार्टी. सिद्धू की पत्नी को कांग्रेस ने कर दिया था निष्कासित


पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की धर्मपत्नी ने बनाई नई राजनीतिक पार्टी. सिद्धू की पत्नी को कांग्रेस ने कर दिया था निष्कासित
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -कांग्रेस से निष्कासन के दो महीने बाद नवजोत कौर सिद्धू ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी का गठन कर लिया है। वे पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी हैं, जिन्हें दो महीने पहले ही कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया था।इस नई पार्टी का नाम ‘भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी’ (Bharatiya Rashtrawadi Party) रखा गया है। नवजोत कौर ने अपनी इस नई पार्टी का ऐलान एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया। गौरतलब है कि कुछ महीनों पहले उन्होंने यह सनसनीखेज दावा कर विवाद खड़ा कर दिया था कि पार्टी में मुख्यमंत्री की कुर्सी की कीमत 500 करोड़ रुपये होती है।

