वित्त मंत्री चौधरी ने छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से प्रधानमंत्री मोदी जी का किया धन्यवाद.मामला डीजल पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने का



वित्त मंत्री चौधरी ने छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से प्रधानमंत्री मोदी जी का किया धन्यवाद.मामला डीजल पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने का
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा 27 मार्च को पूरे देश भर में डीजल- पेट्रोल में एक्साइज ड्यूटी घटाकर संकट के बावजूद एक बड़ा निर्णय लिया गया। जिसका पूरे देश भर में लोग स्वागत कर रहे हैं। वहीं छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रधानमंत्री मोदी जी को छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से धन्यवाद व्यापित करते हुए कहा है किआज रामनवमी के दिन आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने ऐतिहासिक फैसला डीजल और पेट्रोल पर लगने वाले एक्साइज ड्यूटी के संबंध में लिया है। ताकि देश के 140 करोड़ लोगों और अर्थव्यवस्था के प्रोडक्शन में इन्वॉल्वड इकाइयों को अधिकाधिक लाभ हो सके।डीजल पर उन्होंने सीधा एक्साइज ड्यूटी को ₹10 की कटौती करते हुए जीरो पर और पेट्रोल पर ₹10 की कटौती करते हुए ₹3 तक लाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इसके लिये आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का हार्दिक आभार।


