शक्ति में फिल्म स्टार रिझाएंगे नव मतदाताओं को– फिल्म स्टार अनुज शर्मा 9 सितंबर को शक्ति में,भाजयुमो के मतदाता अभिनंदन समारोह में करेंगे नव मतदाताओं का स्वागत,भाजयुमो शक्ति विधानसभा ने किया है आयोजन, भाजपा नगर मंडल शक्ति महामंत्री गोविंद देवांगन ने दी जानकारी

शक्ति में 9 सितंबर को फिल्म स्टार अनुज शर्मा
अनुज शर्मा के कार्यक्रमों में उमड़ने वाली नव मतदाताओं की भारी भीड़
भारतीय जनता युवा मोर्चा शक्ति का 9 सितंबर को नव मतदाता अभिनंदन समारोह

शक्ति में फिल्म स्टार रिझाएंगे नव मतदाताओं को– फिल्म स्टार अनुज शर्मा 9 सितंबर को शक्ति में,भाजयुमो के मतदाता अभिनंदन समारोह में करेंगे नव मतदाताओं का स्वागत,भाजयुमो शक्ति विधानसभा ने किया है आयोजन, भाजपा नगर मंडल शक्ति महामंत्री गोविंद देवांगन ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे ही राजनीतिक दलों का मतदाताओं को लुभाने प्रचार अभियान जोरों से चल रहा है, तथा भारतीय जनता पार्टी ने जहां राष्ट्रीय स्तर पर नव मतदाताओं का अभिनंदन कार्यक्रम बूथ स्तर पर वृहद रूप से चलाया हुआ है,तो वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा के केंद्रीय एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन के निर्देश पर आगामी 9 सितंबर को दोपहर 1:30 बजे से भारतीय जनता युवा मोर्चा विधानसभा क्षेत्र शक्ति ने शहर के डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार सामुदायिक भवन शक्ति में नव मतदाताओं का अभिनंदन समारोह आयोजित किया है

तथा इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ऐसे मतदाता जो की 2023 के विधानसभा चुनाव में पहली बार मतदान करेंगे उनका छत्तीसगढ़ फिल्म के सुपरस्टार एवं पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित अनुज शर्मा द्वारा सम्मान किया जाएगा, उपरोक्त जानकारी देते हुए भाजपा नगर मंडल शक्ति के महामंत्री गोविंद देवांगन ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पूरे विधानसभा क्षेत्र के ऐसे सभी नव मतदाताओं से आग्रह किया है कि वे इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे तथा पहली बार जो वोट डालने जा रहे हैं ऐसे मतदाताओं को सूचना दें,एवं उन्हें साथ लेकर आए तथा शक्ति शहर में अनुज शर्मा के होने वाले कार्यक्रम को लेकर जहां उत्साह देखा जा रहा है तो वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा भी कार्यक्रम को सफल बनाने वृहद रूप से तैयारी में जुटी हुई है एवं भाजयुमो ने बैठके लेकर प्रत्येक बूथों से अधिक से अधिक संख्या में नव मतदाताओं को कार्यक्रम में लाने का लक्ष्य दिया है

उल्लिखित हो की अनुज शर्मा छत्तीसगढ़ के सबसे पुराने फिल्म स्टार के रूप में अपनी पहचान रखते हैं,तथा मोर छइयां भुइयां से अपने फ़िल्मी जीवन की शुरुआत करने वाले अनुज शर्मा विधानसभा- लोकसभा चुनाव के दौरान अधिकांशत भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में प्रचार करते नजर आते हैं, एवं उनके प्रचार के तरीके से युवा वर्ग भी काफी प्रभावित होता है, एवं जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी ने अनुज शर्मा को चुनावी प्रचार के लिए मैदान में उतार दिया है उसे यह बात तो अवश्य है कि युवा वर्ग पर भाजपा के इस अभियान का असर तो जरुर पड़ेगा

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading