जिला मुख्यालय शक्ति के खाद एवं कीटनाशक दवा विक्रेताओं ने एडीएम लकड़ा को सौंपा ज्ञापन.राष्ट्रीय संगठन के आवाहन पर बंद रखी अपनी दुकाने. 6 सूत्रीय मांगों के पूरा न होने पर खरीफ फसल से पूर्व बृहद आंदोलन करेगा संघ. झूठी शिकायतों के लिए कमेटी बनाने की भी मांग करी विक्रेताओं ने

जिला मुख्यालय शक्ति के खाद एवं कीटनाशक दवा विक्रेताओं ने एडीएम लकड़ा को सौंपा ज्ञापन.राष्ट्रीय संगठन के आवाहन पर बंद रखी अपनी दुकाने. 6 सूत्रीय मांगों के पूरा न होने पर खरीफ फसल से पूर्व बृहद आंदोलन करेगा संघ. झूठी शिकायतों के लिए कमेटी बनाने की भी मांग करी विक्रेताओं ने kshititech
अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे कीटनाशक दवा विक्रेता संघ के सदस्य

जिला मुख्यालय शक्ति के खाद एवं कीटनाशक दवा विक्रेताओं ने एडीएम लकड़ा को सौंपा ज्ञापन.राष्ट्रीय संगठन के आवाहन पर बंद रखी अपनी दुकाने. 6 सूत्रीय मांगों के पूरा न होने पर खरीफ फसल से पूर्व बृहद आंदोलन करेगा संघ

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -एग्रो इनपुट डीलर्स एसोशिएशन (एआईडीए) के सदस्य कृषि आदान संबंधी अपनी समस्याओं के निराकरण किए जाने की अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर रहे। इस मौके पर एआईडीए के सदस्य व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी मांगों के निराकरण हेतु ज्ञापन भी प्रशासन को सौंपा। प्रशासन को सौंपे ज्ञापन में एग्रो इनपुट डीलर्स एसोशिएशन के सदस्यों ने खाद पर जबरन लिंकिंग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, खाद की डिलीवरी डीलर के बिक्री केन्द्र तक कंपनियों द्वारा सुनिश्चित किए जाने, डीलर मार्जिन में वृद्धि किए जाने, ग्रामीण खुदरा विक्रेताओं के लिए साथी पोर्टल को वैकल्पिक बनाए जाने, अवैध बीजों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने, विक्रेताओं को साक्षी का दर्जा दिए जाने, दोहरी लाइसेंस प्रथा बंद किए जाने, नये बीज अधिनियम और कीटनाशक विधेयक 2025 में रीटेल डीलर को प्रथम पक्ष बनाने के प्रावधान को शिथिल किए जाने, झूठी शिकायतों के निराकरण हेतु जांच कमेटी गठित करने तथा खाद बीज के लाइसेंस की अवधि 5 वर्ष एवं कीटनाशक के लाईसेंस आजीवन है-तो ऐसे में हर साल कंपनी के प्रिसपल सर्टिफिकेट जोड़ने की अनिवार्यता खत्म किए जाने जैसी मांगे शामिल हैं

27 अप्रैल को जिला मुख्यालय शक्ति के कीटनाशक दवा विक्रेताओं ने शक्ति जिले के अतिरिक्त कलेक्टर श्री लकरा को ज्ञापन में बताया कि हम सब ज्ञापन सौंपकर अपनी कृषि आदान समस्याओं के निराकरण की मांग करते हैं तथा इस हेतु उर्वरक एवं रासायन मंत्रालय के साथ-साथ केन्द्रीय कृषि मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों को इसके निराकरण हेतु निर्देशित किया जाए ताकि समस्याओं का निराकरण हो सके। आज इस मौके पर उपस्थित एआईडीए के सदस्य व्यापारियों में रवि अग्रवाल, उमेश बंसल (बंटी) राजकुमार अग्रवाल, मुकेश जिंदल, अंकित अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, मुकेश रतेरिया, सचिन अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, अमित राठौर समेत व्यापारीगण उपस्थित रहे

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading