किसान जुड़ेंगे नवाचार से-शक्ति जिले में कृषि विभाग द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान- 2026 का हुआ भव्य शुभारंभ, जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना. उप संचालक कृषि प्रधान की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम. 20 मई तक चलेगा यह अभियान

किसान जुड़ेंगे नवाचार से-शक्ति जिले में कृषि विभाग द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान- 2026 का हुआ भव्य शुभारंभ, जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना. उप संचालक कृषि प्रधान की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम. 20 मई तक चलेगा यह अभियान kshititech
कृषि जागरूकता रथ रवाना

शक्ति जिले में कृषि विभाग द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान- 2026” का हुआ भव्य शुभारंभ, जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -किसानों को खरीफ सीजन से पूर्व उन्नत कृषि तकनीकों, शासकीय योजनाओं एवं कृषि नवाचारों से जोड़ने के उद्देश्य से कृषि विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित “विकसित कृषि संकल्प अभियान (पूर्व खरीफ 2026)” का आज जिले में भव्य शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर श्रीमती विद्या सिदार सभापति कृषि स्थायी समिति सक्ती, आयुष शर्मा सदस्य कृषि स्थायी समिति एवं तरुण कुमार प्रधान उप संचालक कृषि द्वारा हरी झंडी दिखाकर अभियान रथ को विधिवत रवाना किया गया।यह अभियान 05 मई 2026 से 20 मई 2026 तक जिले के समस्त विकासखंडों एवं ग्रामों में संचालित किया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य “किसानों के साथ – खेत से खेत तक” पहुंचकर उन्हें सशक्त बनाना है।अभियान का प्रमुख लक्ष्यखरीफ सीजन से पूर्व किसानों को आधुनिक तकनीक, योजनाओं एवं कृषि संसाधनों की जानकारी देकर उनकी आय में वृद्धि करना एवं सतत कृषि को बढ़ावा देना।अभियान के विस्तृत उद्देश्यकिसानों को नवीन एवं उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी देनाप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), मृदा स्वास्थ्य कार्ड आदि योजनाओं से जोड़नामृदा स्वास्थ्य कार्ड (SHC) के आधार पर संतुलित उर्वरक उपयोग को बढ़ावा देनाकृषि नवाचार (Farmers Innovation) को प्रोत्साहित करनाजैविक एवं प्राकृतिक खेती तथा वैकल्पिक फसलों को बढ़ावा देनापराली न जलाने हेतु जागरूकता एवं प्रोत्साहनड्रोन, ऐप एवं ICT तकनीकों के उपयोग से आधुनिक खेती को बढ़ावा देनाकिसानों को समय पर बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक उपलब्धता हेतु मार्गदर्शन देनाकिसान संवाद, शिविर एवं क्षेत्रीय समस्याओं का समाधानअभियान के दौरान प्रमुख गतिविधियांधान की उन्नत विधियां जैसे:लाइन सॉइंग (Line Sowing)DSR (Direct Seeded Rice)
रिज एवं फरो पद्धति (Ridge & Furrow)वैकल्पिक फसलों को प्रोत्साहन:दलहन, तिलहन, मक्का एवं लघु धान्यड्रोन तकनीक द्वारा कीटनाशक/उर्वरक का प्रदर्शनमृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर उर्वरक प्रबंधनकिसान क्रेडिट कार्ड (KCC) हेतु प्रेरित करना
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan):e-KYC, आधार सीडिंग एवं सत्यापनफसल बीमा, उद्यानिकी, मत्स्य, पशुपालन योजनाओं का प्रचारजैविक एवं प्राकृतिक खेती का प्रसार
ICT आधारित जानकारी एवं परामर्शपराली न जलाने हेतु जागरूकता अभियानअभियान की कार्यप्रणालीअभियान रथ के माध्यम से गांव-गांव भ्रमणप्रत्येक विकासखंड में 2 टीमों का गठन
टीम में शामिल:कृषि/उद्यानिकी/मत्स्य विभाग के अधिकारी
जनप्रतिनिधिप्रगतिशील किसानमुनादी, पोस्टर, पेम्पलेट, व्हाट्सएप ग्रुप एवं रेडियो के माध्यम से प्रचार-प्रसारआधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती का विस्तारशासकीय योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ
डिजिटल कृषि प्रणाली (Farmer ID) का विस्तार
सतत एवं पर्यावरण अनुकूल खेती को बढ़ावा अधिक से अधिक किसानों की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील
अधिकारियों द्वारा सभी किसानों से अपील की गई है कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं एवं उपलब्ध योजनाओं एवं तकनीकों का अधिकतम लाभ उठाएं।

प्रातिक्रिया दे