*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

शक्ति जिले के स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित किया गया नेत्रदान पखवाड़ा कार्यक्रम,CMHO डॉक्टर पूजा अग्रवाल के मार्गदर्शन में नेत्रदान को लेकर किया गया जागरूक, 8 सितंबर तक पूरे जिले में चलेगा विशेष अभियान, डॉ पूजा अग्रवाल ने कहा-नेत्रदान के माध्यम से हम दूसरों को दे सकते हैं रोशनी, शक्ति जिले के सरकारी अस्पतालों में भी नेत्रदान घोषणा के फार्म है उपलब्ध

शक्ति जिले के स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित किया गया नेत्रदान पखवाड़ा कार्यक्रम,CMHO डॉक्टर पूजा अग्रवाल के मार्गदर्शन में नेत्रदान को लेकर किया गया जागरूक, 8 सितंबर तक पूरे जिले में चलेगा विशेष अभियान, डॉ पूजा अग्रवाल ने कहा-नेत्रदान के माध्यम से हम दूसरों को दे सकते हैं रोशनी, शक्ति जिले के सरकारी अस्पतालों में भी नेत्रदान घोषणा के फार्म है उपलब्ध kshititech
जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित नेत्रदान जागरूकता कार्यक्रम
शक्ति जिले के स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित किया गया नेत्रदान पखवाड़ा कार्यक्रम,CMHO डॉक्टर पूजा अग्रवाल के मार्गदर्शन में नेत्रदान को लेकर किया गया जागरूक, 8 सितंबर तक पूरे जिले में चलेगा विशेष अभियान, डॉ पूजा अग्रवाल ने कहा-नेत्रदान के माध्यम से हम दूसरों को दे सकते हैं रोशनी, शक्ति जिले के सरकारी अस्पतालों में भी नेत्रदान घोषणा के फार्म है उपलब्ध kshititech
नेत्रदान महादान

शक्ति जिले के स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित किया गया नेत्रदान पखवाड़ा कार्यक्रम,CMHO डॉक्टर पूजा अग्रवाल के मार्गदर्शन में नेत्रदान को लेकर किया गया जागरूक, 8 सितंबर तक पूरे जिले में चलेगा विशेष अभियान, डॉ पूजा अग्रवाल ने कहा-नेत्रदान के माध्यम से हम दूसरों को दे सकते हैं रोशनी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत प्रतिवर्ष 25 अगस्त से 8 सितंबर तक नेत्रदान पखवाड़ा कार्यक्रम पूरे देश में मनाया जाता है । जिला शक्ति की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल के आदेशानुसार एवं डीपीएम सुश्री कीर्ति बड़ा, जिला नोडल अधिकारी अंधत्व डॉ. पी.सिंह के कुशल मार्गदर्शन में शक्ति जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में नेत्रदान पखवाड़ा कार्यक्रम मनाया जा रहा है। जिसमें स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थ नेत्र सहायक अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में जाकर और आम जनों में नेत्रदान के प्रति जन जागरूकता फैलाया जा रहा है । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में श्री एस के थवाईत, श्री वाय एस सोनी नेत्र सहायक अधिकारी द्वारा बताया गया कि देश में लाखों लोग कॉर्निया में धुंधलापन व खराबी के कारण दृष्टिहीनता के शिकार हैं । ऐसे लोगों में कार्निया प्रत्यारोपण से पुनः आंखों में रोशनी वापस आ सकती है,चुंकि कार्निया का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है, इसलिए हमें नेत्रदान की आवश्यकता पड़ती है। नेत्रदान मरणोपरांत किया जाता है, मृत्यु के 6 घंटे के भीतर नेत्र को सुरक्षित रखने की प्रक्रिया की जाती है,भारत शासन के नए नियमानुसार अब घोषणा पत्र भरने की आवश्यकता नहीं पड़ती है, मृतक के वारिस चाहे तो नेत्रदान कर सकते हैं । इस कार्यक्रम में डॉ. संतोष पटेल सिविल सर्जन, डॉ. कात्यायनी सिंह, डॉ.नीलांबर सिंह चिकित्सा अधिकारी श्री राकेश गबेल, श्री एल पी बघेल, श्री मोहन खैरवार, श्री विष्णु यादव, श्री आशीष राठौर, श्रीमती रीता सिदार नेत्र सहायक अधिकारी, श्रीमती के. चंद्रा नर्सिंग सिस्टर, श्रीमती हर्षिका राठौर स्टाफ नर्स, श्री सुमन टोप्पो एवं समस्त अस्पताल स्टाफ उपस्थित रहे।

Back to top button