छत्तीसगढ़रायपुरसक्तीसामाजिक

श्यामसुंदर की अनुकरणीय पहल– पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने भीषण गर्मी को देखते हुए नगरपालिका के सफाई मित्रों को किया गमछे का वितरण एवं पिलाया नींबू का पानी, श्यामसुंदर ने कहा– मानव सेवा ही है सबसे बड़ा पुण्य का कार्य

श्यामसुंदर की अनुकरणीय पहल-- पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने भीषण गर्मी को देखते हुए नगरपालिका के सफाई मित्रों को किया गमछे का वितरण एवं पिलाया नींबू का पानी, श्यामसुंदर ने कहा-- मानव सेवा ही है सबसे बड़ा पुण्य का कार्य kshititech
24 मई को पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर ने अपने कार्यालय के बाहर स्वच्छता मित्रों को किया गमक्षे एवं शर्बत का वितरण
श्यामसुंदर की अनुकरणीय पहल-- पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने भीषण गर्मी को देखते हुए नगरपालिका के सफाई मित्रों को किया गमछे का वितरण एवं पिलाया नींबू का पानी, श्यामसुंदर ने कहा-- मानव सेवा ही है सबसे बड़ा पुण्य का कार्य kshititech
शक्ति शहर की सेवा कार्यों के लिए है एक अलग पहचान

श्यामसुंदर की अनुकरणीय पहल– पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने भीषण गर्मी को देखते हुए नगरपालिका के सफाई मित्रों को किया गमछे का वितरण एवं पिलाया नींबू का पानी

सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-नगर पालिका शक्ति के पूर्व अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने 24 मई को क्षेत्र में पड़ रही प्रचंड गर्मी को देखते हुए नगरपालिका के स्वच्छता मित्र एवं सफाई कर्मी जो की कड़ी धूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए शहर को स्वच्छ रखते हैं उनकी चिंता करते हुए उन्हें गमछे वितरित किए,साथ ही इस अवसर पर नींबू का पानी एवं शरबत भी वितरण किया गया तथा उपरोक्त गौरव पथ मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को भी ठंडा पानी एवं शर्बत पिलाई गई

इस दौरान नगरपालिका शक्ति के पूर्व अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में गर्मी की प्रचंडता भयानक है, तथा इन सभी को देखते हुए लोगों को ठंडे पानी एवं शरबत की सेवा दी जा रही है, वही इस अवसर पर श्यामसुंदर अग्रवाल ने राहगीरों से भी आग्रह किया कि वे कड़ी धूप से बचने के लिए चश्मा एवं मुंह पर गमछा अवश्य रखें,जिससे उनके स्वास्थ्य पर किसी भी प्रकार का तेज गर्मी का प्रभाव ना पड़े, ज्ञात हो कि वर्तमान में लू की तपिश भी काफी ज्यादा है एवं 24 मई से नौतपा की भी शुरुआत हो गई है किंतु 24 मई की देर शाम एकाएक आये आंधी- तूफान से मौसम कुछ खुशनुमा जरूर हो गया किंतु इसके बावजूद गर्मी की व्याकुलता से लोग परेशान हैं

तथा शक्ति शहर में गर्मी के समय ठंडे पानी एवं शरबत की सेवा यहां की संस्कृति एवं पहचान है,पहले लोग अपने घरों के बाहर प्रतिदिन पूरे गर्मी भर निरंतर ऐसी सेवाएं देते थे,किंतु आज भी लोग अपने पूर्वजों की इन सेवाओं को निरंतर जारी रखते हुए इसमें अपना योगदान दे रहे हैं,24 मई को पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल के कार्यालय के सामने आयोजित इस गमछा वितरण एवं शर्बत वितरण कार्यक्रम में कांग्रेस नेता कमल शर्मा ,आनंद अग्रवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता गिरधर जायसवाल, सामाजिक कार्यकर्ता पिंटू ठाकुर एवं राहुल अग्रवाल सहित काफी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे

प्रातिक्रिया दे

Back to top button