आबकारी वृत्त सक्ती द्वारा पासीद एवं खैरा में शराब कारोबारियों पर कार्रवाई

आबकारी वृत्त सक्ती द्वारा पासीद एवं खैरा में शराब कारोबारियों पर कार्रवाई kshititech

आबकारी वृत्त सक्ती द्वारा पासीद एवं खैरा में शराब कारोबारियों पर कार्रवाई

शक्ति -सक्ती कलेक्टर के निर्देश पर और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त सक्ती में आबकारी अपराध नियंत्रण की गश्त दौरान मुखबिर द्वारा वार्ड नंबर 2 पासीद थाना सक्ती* में गोपीराम राठौर पिता भैया लाल उम्र 56 वर्ष के द्वारा अपने घर में महुआ शराब के निर्माण और भंडारण कर ग्राहकों को विक्रय करने के लिए रखने की मुखबिर सूचना पर तत्काल मय स्टाफ जांच कार्यवाही करने पर उसके रहवासी मकान के बाड़ी से एक चढ़ी महुआ शराब भट्ठी , एक सिल्वर‌ बर्तन में भरा 5 लीटर महुआ शराब और एक पीला प्लास्टिक जरिकेन में भरा 4 लीटर महुआ शराब कुल 9 लीटर महुआ शराब तथा 3 प्लास्टिक डिब्बे प्रत्येक में 15 किलो कुल 45 किलो किण्वित महुआ लाहन बरामद किया गया जिसे मौके पर सैंपल लेकर विधिवत नष्ट किया गया।आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार किया गया । आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर रिमांड पर जेल दाखिला किया गया।उपरोक्त कार्रवाई में  सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा, परसराम कहरा , कमलेश यादव , बसंती चौधरी , नगर सैनिक भीम साहू का सराहनीय योगदान रहा ।
[
आबकारी वृत्त सक्ती की खैरा और रानीगांव में शराब कारोबारी पर बड़ी कार्रवाई

शक्ति -सक्ती कलेक्टर के निर्देश पर और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 4/05/26 को आबकारी वृत्त सक्ती ने ग्राम खैरा थाना नगरदा* में एक छद्म क्रेता से महुआ मदिरा खरीदी की पुष्टि होने पर मोहन राम कलार पिता धनसाय कलार उम्र 45 वर्ष के रहवासी मकान में जांच कार्यवाही करने पर उसके मकान से एक सफेद प्लास्टिक बोरी में रखा 63 नग प्लास्टिक पाउच प्रत्येक में 150 मिली मदिरा  कुल मात्रा 9.45 लीटर मदिरा महुआ मदिरा बरामद होने से धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम किया गया ।
इसी तरह ग्राम रानीगांव थाना बाराद्वार* में फिरतीन बाई पति नेकीराम* उम्र 57 वर्ष के रहवासी मकान से 29 नग गोवा स्पेशल मदिरा पाव और 1 नग यूनिक प्लेन शराब पाव बरामद होने से धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल निरुद्ध किया गया। उपरोक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में आब मु आर  रघुनाथ पैकरा, परस राम कहरा, बसंती चौधरी का सराहनीय योगदान रहा ।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading