शक्ति विद्युत संभाग के 121 बकायादा रबिजली उपभोक्ताओं की कटी बिजली, विद्युत विभाग की 23 टीमों ने चलाया सघन अभियान विद्युत विभाग ने कहा- जारी रहेगी यह कारवाई




शक्ति विद्युत संभाग के 121 बकायादा रबिजली उपभोक्ताओं की कटी बिजली, विद्युत विभाग की 23 टीमों ने चलाया सघन अभियान विद्युत विभाग ने कहा- जारी रहेगी यह कारवाई
सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल द्वारा समय-समय पर बकाया दार विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली बिल पटाने के निर्देश दिए जाते हैं,किंतु इसके बावजूद ऐसे अनेकों विद्युत उपभोक्ता है,जो कि विभाग के निर्देश के बावजूद इसकी अनदेखी करते हैं, किंतु इसका परिणाम कहीं ना कहीं उपभोक्ताओं को ही भुगतना पड़ता है, तथा छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित लिमिटेड ने दिनांक 27.02.2026 को अधीक्षण अभियंता के निर्देश के परिपालन में सक्ती संभाग में वृत्त स्तर पर मास डिस्कनेक्शन किया गया। जिसमें अकलतरा, चाँपा एवम सक्ती संभाग के सहायक व कनिष्ठ अभियंताओं के साथ कुल 23 टीमों का गठन किया गया । कुल 446 बकायादार उपभोक्ताओं की सूची जिनकी बकाया राशि 131.15 लाख की दी गई । कुल 181 उपभोक्ताओं का विद्युत विच्छेदन किया गया जिसकी राशि 60.89 लाख है । कुल 191 उपभोक्ताओं से 54.85 लाख की वसूली की गई, विद्युत मंडल के अधिकारियों ने कहा है कि विभाग द्वारा यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, तथा उपभोक्ता समय पर बिजली बिल का भुगतान करें एवं असुविधाओं से बचें



