*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

एशिया युद्ध के चलते शक्ति जिले में डीजल. पेट्रोल एवं एलपीजी गैस की बेहतर आपूर्ति व्यवस्था हेतु कलेक्टर ने बनाया कंट्रोल रूम। जिला स्तर पर अधिकारियों की गठित की समिति।लगातार मॉनिटरिंग करेगी समिति

एशिया युद्ध के चलते शक्ति जिले में डीजल. पेट्रोल एवं एलपीजी गैस की बेहतर आपूर्ति व्यवस्था हेतु कलेक्टर ने बनाया कंट्रोल रूम। जिला स्तर पर अधिकारियों की गठित की समिति।लगातार मॉनिटरिंग करेगी समिति

शक्ति छत्तीसगढ़ के कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में खाद्य विभाग द्वारा वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए एलपीजी, डीजल, पेट्रोल एवं अन्य सभी आवश्यक वस्तुओं की नियमित निगरानी एवं आपूर्ति वितरण व्यवस्था पर सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। साथ ही सहायक खाद्य अधिकारी श्रीमती वर्षा नेताम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में विकासखंड स्तर पर राजस्व एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों की संयुक्त समितियों का गठन किया गया है, जिनकी जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं। विकासखंड सक्ती में तहसीलदार श्री लक्ष्मीकांत कोरी एवं खाद्य निरीक्षक श्री अजीत कुमार को शामिल किया गया है। विकासखंड मालखरौदा में तहसीलदार श्री अनुज पटेल एवं खाद्य निरीक्षक श्री जितेन्द्र दिनकर को समिति में रखा गया है। इसी प्रकार विकासखंड डभरा में तहसीलदार श्री मनमोहन सिंह, खाद्य निरीक्षक श्री अविनाश प्रकाश पटेल एवं सुश्री सीमा सिंह ठाकुर को शामिल किया गया है। विकासखंड जैजैपुर में तहसीलदार श्री विद्या भूषण साव एवं खाद्य निरीक्षक श्री सुनील कुमार जायसवाल को समिति में शामिल किया गया है। गठित समितियों द्वारा जिले में घरेलू एलपीजी गैस एवं पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता एवं आपूर्ति की नियमित समीक्षा की जाएगी। साथ ही घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग एवं अन्य किसी भी प्रकार के दुरुपयोग के मामलों में नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सभी समितियों को निर्देशित किया गया है कि वे प्रति सप्ताह अपने कार्यों का पालन प्रतिवेदन जिला कार्यालय खाद्य शाखा को अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें, ताकि खाद्य आपूर्ति व्यवस्था सुचारू एवं पारदर्शी बनी रहे।

प्रातिक्रिया दे

Back to top button