देवांगन समाज के जिला अध्यक्ष गोविंद देवांगन ने करी कोरबा के नवनिर्वाचित विधायक लखनलाल देवांगन से मुलाकात, समाज की ओर से किया उनका स्वागत, गोविंद ने कहा- दिग्गज मंत्री को करारी शिकायत देना आपकी सबसे बड़ी जीत, कोरबा विधायक का पारिवारिक नाता है शक्ति के लखन देवांगन परिवार से

कोरबा के नवनिर्वाचित विधायक को बधाई देने पहुंचे देवांगन समाजशक्ति जिले के अध्यक्ष गोविंद देवांगन
कोरबा के नवनिर्वाचित विधायक को बधाई देने पहुंचे देवांगन समाजशक्ति जिले के अध्यक्ष गोविंद देवांगन
लखन लाल देवांगन कोरबा का विगत दिनों शक्ति के गोविंद देवांगन परिवार में हुआ था आगमन

देवांगन समाज के जिला अध्यक्ष गोविंद देवांगन ने करी कोरबा के नवनिर्वाचित विधायक लखनलाल देवांगन से मुलाकात, समाज की ओर से किया उनका स्वागत, गोविंद ने कहा- दिग्गज मंत्री को करारी शिकायत देना आपकी सबसे बड़ी जीत

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- कोरबा विधानसभा क्षेत्र से छत्तीसगढ़ शासन के दिग्गज मंत्री को करारी शिकस्त देने वाले देवांगन समाज के माटी पुत्र एवं कटघोरा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व में भाजपा के विधायक रहे लखनलाल देवांगन की ऐतिहासिक जीत पर देवांगन समाज शक्ति के जिला अध्यक्ष एवं भाजपा नगर मंडल शक्ति के महामंत्री गोविंद देवांगन ने कोरबा पहुंचकर लखनलाल देवांगन से मुलाकात करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी

इस अवसर पर गोविंद देवांगन ने कहा कि कोरबा शहर में शासन के मंत्री रहते हुए उन्हें करारी शिकस्त देना आपकी बहुत बड़ी जीत है, एवं आपने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर माता परमेश्वरी देवी की कृपा से पूरे देवांगन समाज को गौरवन्नित किया है एवं हम देवांगन समाज शक्ति की ओर से आपका अभिनंदन, स्वागत करते हैं इस दौरान लखनलाल देवांगन ने सभी सामाजिक बंधुओ को भी सदैव उनके द्वारा मिले स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया तथा गोविंद देवांगन ने उन्हें शक्ति आने का निमंत्रण भी दिया

ज्ञात हो कि कुछ दिनों पूर्व ही लखनलाल देवांगन देवांगन समाज के जिला अध्यक्ष गोविंद देवांगन के निवास पर शक्ति पहुंचे थे तथा उन्होंने गोविंद देवांगन के परिवार जनों से मुलाकात करते हुए घंटो यहां बीताये भी थे, तथा लखन लाल देवांगन ने देवांगन समाज के मेहर शक्ति के लखन देवांगन से भी मुलाकात की थी

लखन लाल देवांगन कोरबा का विगत दिनों शक्ति के गोविंद देवांगन परिवार में हुआ था आगमन

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading