शक्ति क्षेत्र के शिव भक्त कावडियों में मायूसी.साउथ बिहार ट्रेन को किया गया कैंसिल. दो-दो महीने पहले से टिकट करवाने वाले यात्री हुए परेशान.शुक्रवार को राउरकेला तक ही चलेगी ट्रेन


शक्ति क्षेत्र के शिव भक्त कावडियों में मायूसी.साउथ बिहार ट्रेन को किया गया कैंसिल. दो-दो महीने पहले से टिकट करवाने वाले यात्री हुए परेशान.शुक्रवार को राउरकेला तक ही चलेगी ट्रेन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति-साल में श्रावणी मास का महीना शिव भक्त कावड़ियों के लिए बाबा भोलेनाथ की आस्था का महीना होता है। तथा शिव भक्त अपने अमूल्य समय में से बाबा भोलेनाथ की आस्था के लिए बाबा बैजनाथ धाम की कावड़ यात्रा करते हैं। तथा शक्ति जिले से प्रति सावन महीने में हजारों की संख्या में कावड़ यात्री जाते हैं। एवं दो महीने पहले से ही ट्रेनों में आरक्षण करवा लिया जाता है किंतु इस बार रेलवे प्रशासन द्वारा सावन महीने में प्रत्येक शुक्रवार को दानापुर से दुर्ग तक चलने वाली ट्रेन को राउरकेला तक ही चलाने का निर्णय लिया गया है। एवं जिन रेल यात्रियों ने दो महीने पहले ही टिकट बुक करवा ली है।वे भला अब क्या करेंगे। यह बड़ा प्रश्न है। शक्ति अंचल के शिव भक्त कांवरिया मनोज राठौर। भुवन साहू ने बताया कि उन्होंने पूरे अंचल के शिव भक्तों के साथ करीब दो ढाई सौ लोगों की टिकट बुक करवाई थी। किंतु यह ट्रेन अब शुक्रवार को राउरकेला उड़ीसा तक ही चलेगी एवं उनको अब बाबा बैजनाथ धाम की यात्रा करने के लिए कोई ट्रेन उपलब्ध नहीं है।जिसके चलते वे काफी परेशान होंगे तथा उन्होंने अपनी यात्रा का पूरा कार्यक्रम ग्रुप में बनाया हुआ है जिसके लिए महीनो पहले से सारी तैयारियां चलती है।किंतु रेलवे ने एन टाइम पर उक्त ट्रेन को राउरकेला के बाद दुर्ग तक के लिए शुक्रवार को स्थगित कर दिया जो की एक परेशानी वाला काम है। मनोज राठौर ने बताया कि दक्षिण बिहार एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों शिव भक्तों को बाबा बैजनाथ धाम तक की यात्रा में जाने के लिए सर्व सुविधायुक्त ट्रेन है। तथा प्रति वर्ष सावन के महीने में रेल यात्री बाबा बैजनाथ धाम के लिए ज्यादा से ज्यादा ट्रेन चलाने की मांग करते हैं। तो उल्टा ही रेलवे ने इस बार प्रत्येक शुक्रवार को इस ट्रेन को स्थगित कर एक बड़ा झटका दे दिया है। शिव भक्तो का कहना है कि उपरोक्त ट्रेन को स्थगित ना किया जाए तथा उसे दुर्ग तक नियमित रूप से चलाया जाए

