डीजल- पेट्रोल की कीमतों में चार से पांच रुपए लीटर की हो सकती है बढ़ोतरी- सूत्र. चुनाव खत्म होते ही दिखेगी अब महंगाई

डीजल- पेट्रोल की कीमतों में चार से पांच रुपए लीटर की हो सकती है बढ़ोतरी- सूत्र. चुनाव खत्म होते ही दिखेगी अब महंगाई kshititech

डीजल पेट्रोल की कीमतों में चार से पांच रुपए लीटर की हो सकती है बढ़ोतरी- सूत्र

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। सूत्रों के मुताबिक, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच सरकार ईंधन और गैस के दाम बढ़ाने पर विचार कर रही है। अगर यह फैसला लिया जाता है, तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 4 से 5 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी हो सकती है, वहीं घरेलू एलपीजी सिलेंडर करीब 40 से 50 रुपये तक महंगा हो सकता है।बताया जा रहा है कि साल 2022 के बाद यह पहली बार होगा जब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है, क्योंकि पिछले कुछ समय से इनके दाम स्थिर रखे गए थे। लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी और पश्चिम एशिया के तनावपूर्ण हालात के कारण तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ गया है।सरकार फिलहाल सभी पहलुओं पर विचार कर रही है और कोशिश है कि आम जनता पर महंगाई का असर कम से कम पड़े। आने वाले 5 से 7 दिनों में इस पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading