धीरेंद्र को मिली बड़ी जिम्मेदारी- भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा शक्ति जिले के उपाध्यक्ष बनाए गए वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर धीरेंद्र खूंटे, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक भी रह चुके हैं धीरेंद्र


धीरेंद्र को मिली बड़ी जिम्मेदारी- भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा शक्ति जिले के उपाध्यक्ष बनाए गए वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर धीरेंद्र खूंटे, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक भी रह चुके हैं धीरेंद्र
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती-शक्ति विकासखंड के ग्राम पंचायत बस्ती बाराद्वार के ऊर्जावान सरपंच, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ जांजगीर चाम्पा एवं शक्ति जिले के जिला संयोजक रहे तथा बाराद्वार की प्रतिष्ठित माँ लक्ष्मी क्लीनिक के संस्थापक चेयरमैन डॉक्टर धीरेंद्र खूंटे को भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चे की नवगठित जिला कार्यकारिणी में शक्ति जिले के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी गई है, डॉ धीरेंद्र खूंटे को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं, तो वहीं डॉक्टर खूंटे ने भी कहा है कि पार्टी ने जिस निष्ठा के साथ मुझे जिम्मेदारी सौंपी है, मैं पूरी ईमानदारी एवं सक्रियता के साथ अनुसूचित जाति मोर्चे में शक्ति जिले के संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करूंगा तथा शक्ति जिले में प्रत्येक पोलिंग बूथ स्तर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चे का संगठन मजबूत हो एवं राज्य एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक मिल सके इस हेतु हम पहल करेंगे
राजनीति में सक्रिय है धीरेंद्र का परिवार
डॉक्टर धीरेंद्र खूंटे मूलतः शक्ति विकासखंड के बस्ती बाराद्वार के निवासी हैं,एवं उनकी माताजी श्रीमती कौशल्या देवी खूंटे पूर्व में जनपद पंचायत शक्ति की अध्यक्ष रहते हुए भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता है एवं उनके पूज्य स्वर्गीय पिता श्री एम डी खूंटे शक्ति विकासखंड में वर्षों तक विकासखंड शिक्षा अधिकारी पो के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं, तथा डॉ धीरेंद्र खूंटे की धर्मपत्नी भी प्रसिद्ध डेंटल चिकित्सक हैं, जो कि वर्तमान में बाराद्वार के माँ लक्ष्मी क्लिनिक में अपनी सेवाएं दे रही हैं



