विकासशील संभालेंगे छत्तीसगढ़ की कमान- नए मुख्य सचिव के रूप में विकासशील की नियुक्ति का आदेश हुआ जारी, 30 सितंबर को अमिताभ जैन की जगह लेंगे विकासशील, ममता उत्तर प्रदेश के निवासी हैं विकासशील


विकासशील संभालेंगे छत्तीसगढ़ की कमान- नए मुख्य सचिव के रूप में विकासशील गुप्ता की नियुक्ति का आदेश हुआ जारी, 30 सितंबर को अमिताभ जैन की जगह लेंगे विकासशील
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति-छत्तीसगढ़ सरकार ने वरिष्ठ IAS अधिकारी विकासशील को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। वे प्रदेश के 13वें मुख्य सचिव होंगे। शासन ने नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। इस नियुक्ति में विकासशील ने 4 सीनियर IAS अधिकारियों को सुपरसीड (पछाड़ना) किया है। उन सीनियर अफसरों में रेणु गोनेला पिल्ले, सुब्रत साहू, अमित अग्रवाल और मनोज कुमार पिंगुआ शामिल हैं।वर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन 30 सितंबर को रिटायर हो रहे हैं। उसी दिन शाम को वे विकास शील को औपचारिक रूप से पदभार सौंपेंगे। परंपरा के अनुसार, जिस दिन नया मुख्य सचिव पदभार ग्रहण करता है, उस दिन कोई बड़ी मीटिंग नहीं होती। सिर्फ मुख्यमंत्री से मुलाकात होती है। इसके बाद अगले दिन मंत्रालय में अफसरों की परिचयात्मक बैठक आयोजित की जाएगी।
पौने चार साल का होगा कार्यकाल
नए मुख्य सचिव विकास शील का जन्म जून 1969 में हुआ था। इस हिसाब से जून 2029 में वे 60 साल के होंगे। यानी 30 सितंबर को पदभार ग्रहण करने के बाद वे करीब 3 साल 9 महीने तक मुख्य सचिव रहेंगे। लंबे कार्यकाल की दृष्टि से वे छत्तीसगढ़ के तीसरे मुख्य सचिव होंगे।सबसे लंबा कार्यकाल अमिताभ जैन का रहा है, जिन्होंने चार साल 10 महीने तक यह जिम्मेदारी संभाली। उनके बाद विवेक ढांड ने 3 साल 11 महीने तक पद पर काम किया था,विकासशील की नियुक्ति को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लंबा कार्यकाल मिलने के कारण उनसे शासन की योजनाओं और नीतियों को निरंतरता और स्थायित्व मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
छत्तीसगढ़ कैडर के 1994 बैच के IAS अफसर
आईएएस अधिकारी विकासशील का जन्म 10 जून 1969 को हुआ,विकाशशील उत्तरप्रदेश के मूल निवासी है,इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से बीई, पोस्टग्रेजुएशन भी इलेक्ट्रिकल (एमई) से किया।4 सितंबर 1994 को IAS की सर्विस जॉइन की।मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस अफसर थे।छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ कैडर चुन लिया,बिलासपुर, रायपुर के कलेक्टर भी रहे।छत्तीसगढ़ में कई अहम पदों पर काम कर चुके विकासशील 2018 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं।स्वास्थ्य कल्याण विभाग में अतिरिक्त सचिव रहे।जल शक्ति मंत्रालय में पेयजल और स्वच्छता विभाग में जल जीवन मिशन के अतिरिक्त सचिव और मिशन निदेशक रहें।जनवरी 2024 से एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) में कार्यकारी निदेशक के सलाहकार पद पर पोस्टेड थे।
मुख्य सचिव CS पद के लिए क्या होती है योग्यता ?
मुख्य सचिव बनने के लिए 30 से 33 साल की प्रशासनिक सेवा की आवश्यकता होती है। आमतौर पर मुख्यमंत्री राज्य के सबसे सीनियर आईएएस अधिकारी को मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त करते हैं। इस पद के लिए कोई निश्चित कार्यकाल नहीं होता है।इस दौरान कार्यकाल बढ़ाया भी जा सकता है। मुख्य सचिव की नियुक्ति के लिए राज्य के मुख्यमंत्री की मंजूरी की आवश्यकता होती है
25 साल में 12 मुख्य सचिव, जैन 2020 से इस पद पर
01- अरुण कुमार 30 अक्टूबर 2000 से 1 जनवरी 2003
02- एसके मिश्रा 31 जनवरी 2003 से 30 जून 2004
03- ए के विजयवर्गीय-1 जुलाई से 2004 से 7 नवंबर 2005
04- आरपी बागी-7 नवंबर 2005 से 31 जनवरी 2007
05- शिवराज सिंह-31 जनवरी 2007 से 31 जुलाई 2008
06- पी जॉय उम्मेन-31 जुलाई 2008 से 7 फरवरी 2012
07- सुनील कुमार-7 फरवरी 2012 से 28 फरवरी 2012
08- विवेक ढांड-28 फरवरी 2014 से 11 जनवरी 2018
09- अजय सिंह-11 जनवरी 2018 से 2 जनवरी 2019
10- सुनील कुजूर-2 जनवरी 2019 से 31 अक्टूबर 2019
11- आरपी मंडल-31 अक्टूबर 2019 से 30 नवंबर 2020
*12-८ अमिताभ जैन-1 दिसंबर 2020 से अब तक



