नैला जांजगीर के मुक्तिधाम का 30 लाख रुपए की लागत से होगा निर्माण कार्य. नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल की पहल पर छत्तीसगढ़ शासन ने दी स्वीकृति. नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव जी का भी किया गया धन्यवाद

नैला जांजगीर के मुक्तिधाम का 30 लाख रुपए की लागत से होगा निर्माण कार्य. नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल की पहल पर छत्तीसगढ़ शासन ने दी स्वीकृति. नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव जी का भी किया गया धन्यवाद kshititech
छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेळ

नैला जांजगीर के मुक्तिधाम का 30 लाख रुपए की लागत से होगा निर्माण कार्य. नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल की पहल पर छत्तीसगढ़ शासन ने दी स्वीकृति

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छ.ग. विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के सतत् प्रयास व अनुशंसा से नैला वार्ड क्र. 04 मुक्तिधाम के विकास कार्य के लिये 30 लाख रूपये नगरीय प्रशासन विकास विभाग द्वारा स्वीकृति प्राप्त हुई है। नगर पालिका परिषद् जांजगीर-नैला के पी.आई.सी. की बैठक में इसका प्रस्ताव पारित कर राज्य शासन को प्रेषित किया गया था। पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने इस प्रस्ताव की स्वीकृति प्रदान करने के लिये उप मुख्यमंत्री, नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरूण साव से भेट कर ज्ञापन सौंपा था तथा इसे स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया था, जिसकी स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इसके लिये पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री, नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरूण साव, जिला प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी को इसकी स्वीकृति प्रदान करने के लिये अभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवा गढ़ेवाल, उपाध्यक्ष मोहन यादव, पार्षद मोतीलाल डहरिया, रघुनंदन कश्यप, श्रीमती सुनीता यादव, श्रीमती खुशबू राठौर, अजीत गढ़ेवाल, गुड्डू कहरा, सुनील कश्यप, पंकज कहरा, दिनेश राठौर, श्रीमती प्रितीरानी यादव, श्रीमती निर्मला सिंह, श्रीमती मनीषा गोपाल, देव गढ़ेवाल, नंदलाल यादव ने नैला मुक्तिधाम में विकास कार्य के लिये राशि स्वीकृत करने हेतु मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री, नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरूण साव, जिला प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल के प्रति अभार व्यक्त करते हुये धन्यवाद ज्ञापित किया है।

प्रातिक्रिया दे