राम मंदिर दान चोरी मामले को लेकर कांग्रेस करेगी जिला मुख्यालय शक्ति में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन. 13 जुलाई को आयोजित है कार्यक्रम

राम मंदिर दान चोरी मामले को लेकर कांग्रेस करेगी जिला मुख्यालय शक्ति में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन. 13 जुलाई को आयोजित है कार्यक्रम kshititech

राम मंदिर दान चोरी मामले को लेकर कांग्रेस करेगी जिला मुख्यालय शक्ति में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन. 13 जुलाई को आयोजित है कार्यक्रम

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -जिला मुख्यालय शक्ति में 13 जुलाई 2026 दिन सोमवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर राम मंदिर चढ़ावा में चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में तथा भाजपा के द्वारा चंदा उगाही कर उनका दुरुपयोग कर राम भक्तों की आस्था पर चोट पहुंचाने के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गबेल ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर भाजपा के चाल- चरित्र को पूरे देश के सामने लाकर उजागर करने के लिए शांतिपूर्ण विरोध कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं द्वारा जिला मुख्यालय सक्ती के प्रमुख चौक चौराहों पर प्रदर्शन किया जावेगा। तथा कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित इस विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में शक्ति जिले के विधायक/पूर्व विधायक गण,पूर्व विधायक प्रत्याशी गण,पूर्व सांसद/पूर्व सांसद प्रत्याशी गण, नगरीय निकाय/त्रिस्तरीय पंचायत के वर्तमान/पूर्व जनप्रतिनिधि गण,प्रदेश/जिला पदाधिकारी गण,आनुषांगिक संगठन/विभाग/प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गण,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष/कार्यकारी अध्यक्ष गण,महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस,एनएसयूआई,सेवादल के पदाधिकारीयों सहित कांग्रेस जनों उपस्थित रहेंगे जिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि के बारे में बताया कि कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 3:00 किया गया है। एवं सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं को दोपहर 2:30 बजे शासकीय विश्राम गृह शक्ति में पहुंचने का आग्रह किया गया है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading