सीएम पहुंचे राम जी के दरबार में-रायपुर के श्री राम मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव सा. श्री राम मंदिर कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष सुनील रामदास भी रहे मौजूद. प्रभु रामचंद्र जी की पूजा अर्चना भी की सीएम साहब ने





रायपुर के श्री राम मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव सा. श्री राम मंदिर कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष सुनील रामदास भी रहे मौजूद
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर शहर के वीआईपी रोड में स्थित श्री राम मंदिर में 6 अप्रैल थे प्रारंभ हुई श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने 10 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बिष्णु देव साय भी पहुंचे। इस दौरान उनके साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेता। मंत्री गण एवं विधायक भी मौजूद थे ।इस दौरान सर्वप्रथम मुख्यमंत्री जी ने प्रभु श्री राम जी के दर्शन एवं विशेष पूजा अर्चना भी की तथा भगवान श्री राम जी के चरणों में शीश नवाकर छत्तीसगढ़ प्रदेश वासियों की सुख. समृद्धि और खुशहाली की कामना की. इसके पश्चात मुख्यमंत्री जी ने श्रीमद् भागवत कथा के कथा वाचक परम पूज्य हिमांशु कृष्ण भारद्वाज जी महाराज का भी आशीर्वाद प्राप्त किया एवं कथा श्रवण भी किया. इस दौरान श्री राम मंदिर कथा आयोजन समिति रायपुर के अध्यक्ष सुनील रामदास के मार्गदर्शन में समिति के सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री जी एवं आगंतुक सभी अतिथियों का स्वागत भी किया गया एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष सुनील रामदास ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा 6 अप्रैल से प्रारंभ होकर 12 अप्रैल तक चलेगी। जो कि प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से 7:00 बजे तक आयोजित हो रही है





