स्कूलों में स्वच्छता का रखना होगा अब ध्यान- शक्ति जिले में सरकारी स्कूलों को कैसे रखा जाए स्वच्छ, स्वच्छ हरित विद्यालय रेटिंग पर जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई कार्यशाला, चारों विकासखंडो के शिक्षा अधिकारी रहे मौजूद, स्वच्छ हरित विद्यालय के जिला नोडल अधिकारी सुरेश कुमार जायसवाल ने दी जानकारी




शक्ति जिले में सरकारी स्कूलों को कैसे रखा जाए स्वच्छ, स्वच्छ हरित विद्यालय रेटिंग पर जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई कार्यशाला, चारों विकासखंडो के शिक्षा अधिकारी रहे मौजूद, स्वच्छ हरित विद्यालय के जिला नोडल अधिकारी सुरेश कुमार जायसवाल ने दी जानकारी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति- पूरे देश भर में चल रहे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान को लेकर जहां एक क्रांति आई है, तो वहीं सरकारी स्कूलों को भी स्वच्छता की दृष्टि से बेहतर रखा जाए एवं स्वच्छ विद्यालय के साथ ही यहां के बच्चे शिक्षा ग्रहण कर सके इस दिशा में शक्ति जिले में भी पहल की जा रही है, तथा स्वच्छ हरित विद्यालय रेटिंग पर कार्यशाला सम्पन्न हुई है,जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती श्रीमती कुमुदिनी वाघ द्विवेदी के मार्गदर्शन पर आयोजित हुई कार्यशाला, छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार स्वच्छ हरित विद्यालय रेटिंग की कार्यशाला का आयोजन सेजस सक्ती में किया गया। इस कार्यशाला का आयोजन दो पालियों में किया गया था। प्रथम पाली में जैजैपुर एवं डभरा विकासखंड के शैक्षिक समन्वयक, एबीईओ एवं बीआरसी शामिल हुए। द्वितीय पाली में मालखरौदा एवं सक्ती विकासखंड के शैक्षिक समन्वयक,एबीईओ तथा बीआरसी शामिल हुए। स्वच्छ हरित विद्यालय रेटिंग के संबंध में सम्पूर्ण जानकारी पीपीटी के माध्यम से जिला नोडल अधिकारी सुरेश कुमार जायसवाल द्वारा प्रदान की गई। इस योजना में सभी शासकीय एवं अशासकीय कक्षा पहिली से बारहवीं तक संचालित विद्यालय को भाग लेना है एवं पंजीयन कर सर्वेक्षण संबंधी ऑनलाइन प्रपत्र भरना है। यह विद्यालय का स्व आकलन है। सर्वे छः भागों में विभाजित है जिसमे 60 प्रश्नों के उत्तर देना है तथा विद्यालय से संबंधित फोटोग्राफ्स अपलोड करना है। विद्यालय की स्वच्छता एवं संसाधन के आधार पर विद्यालय को एक स्टार से पांच स्टार तक रेटिंग प्राप्त होगा। तीन स्टार से अधिक रेटिंग प्राप्त होने पर जिला,राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय को पुरस्कृत किया जाएगा। इस योजना में भाग लेने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2025 तक है। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमुदिनी वाघ द्विवेदी,समग्र शिक्षा प्रभारी श्री मुकुटधर दुबे,सक्ती विकासखंड के बीईओ श्री दिलीप कुमार पटेल एवं मालखरौदा के बीआरसी श्री राधेलाल भारद्वाज ने भी कार्यशाला को संबोधित किया। इस अवसर पर जिले के सभी शैक्षिक समन्वयक, एबीईओ रामकुमार साहू,चंद्रिका आर्मो, राजकुमार पटेल,बीआरसी प्रमेश पटेल,सक्ती बीआरसी दिनकर,जैजैपुर बीआरसी तथा नीता साहू,निक्कू साहू उपस्थित थे।




