7 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी से मिले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बिष्णु देव सा. छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चाएं. मानसून सत्र में बस्तर आएंगे मोदी साहब


7 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी से मिले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बिष्णु देव सा. छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चाएं. मानसून सत्र में बस्तर आएंगे मोदी साहब
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 7 अप्रैल को नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मुलाकात कर बस्तर के समग्र विकास का विस्तृत ब्लूप्रिंट साझा किया। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार के दृढ़ संकल्प से नक्सलवाद से मुक्त होकर बस्तर अब शांति, विश्वास और नई संभावनाओं के साथ विकास के नए दौर में प्रवेश कर रहा है। इस परिवर्तन के लिए प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार और धन्यवाद। श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य ‘बस्तर 2.0’ के तहत टूरिज्म, इंफ्रास्ट्रक्चर, स्टार्टअप और इनोवेशन को बढ़ावा देकर बस्तर को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का है। सड़क, रेल, एयर कनेक्टिविटी, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़े प्रोजेक्ट्स के माध्यम से बस्तर अब देश के विकास मानचित्र पर अपनी नई पहचान स्थापित करेगा।मुलाकात के दौरान माननीय प्रधानमंत्री जी को मानसून के बाद बस्तर आने का आमंत्रण भी दिया है। उनका प्रस्तावित दौरा इस परिवर्तन यात्रा को नई गति देगा और बस्तर के उज्ज्वल भविष्य का एक सशक्त अध्याय बनेगा

