चंद्रपुर पुलिस ने महानदी के नाविकों को दिया नाव संचालन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश. 3 मई को पुलिस थाना में आयोजित थी नाविकों की बैठक




चंद्रपुर पुलिस ने महानदी के नाविकों को दिया नाव संचालन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश. 3 मई को पुलिस थाना में आयोजित थी नाविकों की बैठक
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति जिले के अंतिम छोर महानदी के तट पर स्थित चंद्रपुर शहर जो की मां चंद्रहासिनी देवी की पावन पवित्र नगरी है। एवं यहां महानदी में जहां दुर अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु भक्तजन पहुंचकर नाव के माध्यम से सैर करते हैं। तो वहीं नदी में अनेकों मर्तबा ऐसे श्रद्धालु भक्त जनों को किसी भी अप्रिय घटना से बचने की दिशा में चंद्रपुर पुलिस लगातार सजग एवं सतर्क है। एवं इन्हीं सब बातों को लेकर महानदी में नाव का संचालन करने वाले नाविकों की एक बैठक का आयोजन 3 मई को पुलिस थाना चंद्रपुर में किया गया।श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय प्रफुल्ल कुमार ठाकूर (भा.पु.से.) जिला सक्ती द्वारा नाविक लोगो का शंति समिति हेतु दिये गये निर्देश पर अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पंकज पटेल तथा श्रीमान अनु. अधि. पुलिस डभरा श्रीमान सुमित गुप्ता के मार्ग दर्शन पर थाना प्रभारी चन्द्रपुर जितेन्द्र कोसले द्वारा थाना चन्द्रपुर महानदी पर नाविक लोगो को जबलपुर बरगी डेम में हुये घटना के बारें में सख्त सुरक्षा संबंधी दिशा निर्देश दिए गए
बैठक के दौरान नाविको को जारी किए गए दिशा निर्देश
01 सुरक्षा संबंधी- नाव में यात्रा के दौरान लाइफ जैकेट अनिवार्य रूप से यात्री को पहनाना।
02 शराब पीये हुए लोगो को नाव में नही बैठाना।
03 नाव में ओवर लोडिंग नही बैठाना।
04 मौसम खराब होने एवं हवा या आंधी आने पर नाव तुरंत वापस किनारे में लाकर बंद करना देना।
05 मौसम विभाग द्वारा दिये गये चेतावनी का आदेश का पालन करना।
06 नाव में यात्रा के दौरान यात्रियों को अचानक खड़ा न होने और एक तरफ जमा न होने जिससे संतुलन बिगडे के संबंध में यात्रियों को बताना।
07 यात्रा के दौरान नाव को गहरे पानी मेें न ले जाकर किनारे -किनारे पर ही चलाना।






