छत्तीसगढ़ शासन के राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त दिव्यांगजन वित्त विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कांवडिया ने ली जांजगीर चाम्पा एवं शक्ति कलेक्ट्रेट में बैठक, डभरा के अटल स्मृति सम्मेलन में भी शामिल हुए कांवडिया, जांजगीर के भाजपा नेता अमर सुल्तानिया के निवास भी पहुंचे लोकेश

जांजगीर के भाजपा नेता अमर सुल्तानिया के निवास पर लोकेश कांवडिया
जांजगीर चांपा कलेक्टर लोकेश जी का स्वागत करते हुए
जांजगीर में अपने मित्र सुरेश जैन की मिठाई की दुकान में पहुंचे लोकेश जी

छत्तीसगढ़ शासन के राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त दिव्यांगजन वित्त विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कांवडिया ने ली जांजगीर चाम्पा एवं शक्ति कलेक्ट्रेट में बैठक,डभरा के अटल स्मृति सम्मेलन में भी शामिल हुए कांवडिया, जांजगीर के भाजपा नेता अमर सुल्तानिया के निवास भी पहुंचे लोकेश

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-छत्तीसगढ़ शासन दिव्यांग जन वित्त एवम विकास विकास निगम के अध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त लोकेश कांवडिया 31 दिसंबर को अपने एक दिवसीय प्रवास पर जांजगीर चाम्पा तथा शक्ति जिला पहुंचे, जहां उन्होंने सर्वप्रथम जांजगीर चांपा जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में विभागीय अधिकारियों की बैठक ली तो वहीं वहां से वे सीधे शक्ति कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे तथा कलेक्ट्रेट कार्यालय के पश्चात स्थानीय विश्राम गृह शक्ति में भाजपा कार्यकर्ताओं से उन्होंने मुलाकात की उसके बाद भी सीधे अग्रसेन भवन डभरा के लिए निकल गए जहां भारतीय जनता पार्टी चंद्रपुर विधानसभा द्वारा अग्रसेन भवन में आयोजित अटल स्मृति सम्मेलन में अतिथि के रूप में शामिल हुए

जिला भाजपा उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया के निवास पर पहुंचे लोकेश

राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त लोकेश कांवडिया ने 31 दिसंबर को भाजपा के जशपुर जिला संगठन प्रभारी अमर सुल्तानिया के बनारी स्थित निवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की तथा इस दौरान सुल्तानिया परिवार ने भी लोकेश जी का स्वागत अभिनंदन किया तथा उनका सम्मान भी किया

जांजगीर स्थित अपने मित्र सुरेश जैन के घर भी पहुंचे कांवडिया

जांजगीर प्रवास के दौरान लोकेश कावड़िया अपने पुराने साथी सुरेश जैन (खिलोसिया) के प्रतिष्ठित मिष्ठान जैन स्वीट्स पहंचे, जहाँ उनका आत्मीय स्वागत एवं स्नेहपूर्ण आतिथ्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर उनकी पुरानी स्मृतियाँ ताज़ा हुईं और आत्मीय संवाद का सुखद अनुभव रहा।

जांजगीर कलेक्ट्रेट कार्यालय में ली विभाग अधिकारियों की बैठक

जांजगीर-चांपा प्रवास के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं समाज कल्याण विभाग की उपसंचालक श्रीमती बरखा कुशु द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया,इस अवसर पर जिले में दिव्यांगजनों के हित में संचालित योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही स्वसहायता समूह की बहनों से संबंधित विषयों पर चर्चा हुई तथा निगम से ऋण प्राप्त हितग्राहियों से मुलाकात कर ऋण वसूली को गति देने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।इस अवसर पर भाजपा जशपुर संगठन प्रभारी अमर सुल्तानिया एवं युवा नेता मयंक परमहंस भी मौजूद रहे।

शक्ति के कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे अध्यक्ष जी

सक्ती कलेक्टर परिसर में जिला पंचायत सीईओ वासू जैन एवं समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक सुनील मिश्रा द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम एवं मीसो के संयुक्त तत्वावधान में 19 से 23 दिसंबर तक रायपुर एयरपोर्ट के सामने स्थित जैनम मानस भवन में आयोजित 5 दिवसीय स्वरोजगार आधारित स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम के विषय में चर्चा हुई। उक्त कार्यक्रम में सक्ती के ब्लाइंड–डेफ स्कूल के बच्चों ने सहभागिता कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया।साथ ही जिले में निगम से ऋण प्राप्त हितग्राहियों से संबंधित ऋण वसूली की गति को और अधिक तेज करने हेतु विशेष रूप से निर्देशित किया गया।

शक्ति के शासकीय विश्रामगृह में पहुंचे लोकेश कांवडिया

शक्ति के शासकीय विश्रामगृह में 31 दिसंबर को दिव्यांगजन वित्त विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कावड़िया के आगमन पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शक्ति अरुण कुमार सोंम एवं नायब तहसीलदार जागृति आनंद सहित भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया, इस दौरान लोकेश जी ने सभी से परिचय प्राप्त करते हुए विभागीय विषयों पर भी चर्चा की

डभरा के अग्रसेन भवन में आयोजित भाजपा के अटल स्मृति सम्मेलन में शामिल हुए लोकेश कांवडिया

31 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र द्वारा अग्रसेन भवन डभरा में आयोजित अटल स्मृति सम्मेलन में भी लोकेश कांवडिया शामिल हुए उन्होंने सम्मेलन का विधिवत्त पूजा अर्चना कर उद्घाटन किया, तत्पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया एवं इस अवसर पर लोकेश कांवडिया ने अटल जी के व्यक्तित्व एवं उनके द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण सहित प्रधानमंत्री रहते हुए राष्ट्र के विकास के लिए दिए गए योगदान पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला

जांजगीर कलेक्ट्रेट में विभागीय बैठक लेते हुए अध्यक्ष जी
कलेक्ट्रेट कार्यालय में अधिकारियों की चर्चा करते हुए लोकेश जी
शक्ति के रेस्ट हाउस में अधिकारियों ने किया स्वागत
डभरा के अग्रसेन भवन में अटल स्मृति सम्मेलन को संबोधित करते हुए लोकेश जी
भाजपा के कार्यक्रम में शामिल हुए लोकेश जी

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading