शक्ति के सीबीएसई संस्कार पब्लिक स्कूल में बिखरे होली के रंग-होली कार्निवल में जमकर थिरके बच्चे, होली पर्व को लेकर बच्चों में दिखा भारी उत्साह,रेन डांस, फोम पार्टी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां; अन्य स्कूलों के छात्रों ने भी लिया हिस्सा



शक्ति के सीबीएसई संस्कार पब्लिक स्कूल में बिखरे होली के रंग-होली कार्निवल में जमकर थिरके बच्चे, होली पर्व को लेकर बच्चों में दिखा भारी उत्साह,रेन डांस, फोम पार्टी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां; अन्य स्कूलों के छात्रों ने भी लिया हिस्सा
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- स्थानीय संस्कार पब्लिक स्कूल के प्रांगण में बीते मंगलवार को ‘होली कार्निवल’ का भव्य और रंगारंग आयोजन किया गया।भक्ति, शक्ति और उल्लास के इस त्रिवेणी संगम में न केवल विद्यालय के छात्र, बल्कि अन्य स्कूलों के विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर उत्सव की रौनक बढ़ा दी।
सांस्कृतिक परंपराओं के साथ हुआ आगाज़
कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन और होली पूजन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री प्रकाशचंद अग्रवाल, श्री मनीष स्वर्णकार, और शैक्षणिक निर्देशिका श्रीमती प्रतिमा स्वर्णकार सहित श्रीमती जूही शाह, श्री विनायक शाह, सुश्री प्राची स्वर्णकार, प्राचार्य श्री वी. के. मिश्रा एवं प्रधानाचार्या सुश्री रूपल उपाध्याय विशेष रूप से उपस्थित रहे।शिक्षिकाओं द्वारा प्रस्तुत किए गए आकर्षक समूह नृत्य ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का कुशल संचालन शिक्षिका मेघा दीप एवं सुश्री मोमीता मंडल द्वारा किया गया।
फूड जोन और रेन डांस का बच्चों ने लिया आनंद
विद्यार्थियों के मनोरंजन के लिए विद्यालय में विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। फुहारों के बीच बच्चे संगीत की धुनों पर थिरकते नजर आए। तरह-तरह के खेलों और स्वादिष्ट व्यंजनों का बच्चों ने जमकर लुत्फ उठाया।रंगों के बीच बच्चों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ सूखी होली खेली।विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ ऐसे सांस्कृतिक उत्सव विद्यार्थियों के मानसिक और सामाजिक विकास के लिए अनिवार्य हैं। कार्यक्रम का समापन एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देने और आपसी प्रेम के संकल्प के साथ हुआ।



