ब्रेकिंग न्यूज़- रेलवे में बड़े बदलाव की तैयारी, बदलेगी 10 साल पुरानी PPP पॉलिसी; क्या होगा फायदा? 50 साल की पार्टनरशिप, 2028 तक 15 प्रोजेक्ट पर काम,36000 करोड़ की लागत


ब्रेकिंग न्यूज़- रेलवे में बड़े बदलाव की तैयारी, बदलेगी 10 साल पुरानी PPP पॉलिसी; क्या होगा फायदा? 50 साल की पार्टनरशिप
दिल्ली से हमारे संवाददाता की विशेष खबर
दिल्ली-भारतीय रेलवे की तरफ से लगातार यात्री सुविधाओं पर फोकस किया जा रहा है. अब भारतीय रेलवे ने अपनी 10 साल से ज्यादा पुरानी प्राइवेट पार्टनरशिप पॉलिसी (PPP) में बदलाव करने का प्लान किया है. इसके तहत रेलवे की तरफ से दो बड़े बदलाव का प्रपोजल दिया गया है. इन बदलाव से प्राइवेट निवेशकों को ज्यादा सिक्योरिटी मिल सकेगी, रिस्क कम होगा और रेलवे प्रोजेक्ट तेजी से पूरे होंगे. अब प्राइवेट कंपनियां पहले से ज्यादा आत्मविश्वास के साथ रेलवे में इनवेस्ट कर सकेंगी. मौजूदा पीपीपी (PPP) प्रोजेक्ट में कंसेशन पीरियड 20 से 35 साल तक का होता है. रेलवे की तरफ से इसे बढ़ाकर 50 साल करने का प्रस्ताव दिया गया है. इससे प्राइवेट पार्टनर को अपना इनवेस्टमेंट आसानी से रिकवर करने के लिए ज्यादा समय मिलेगा और प्रोजेक्ट ज्यादा आकर्षक बनेंगे. रेलवे मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव की तरफ से हाल ही में गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल्स (GCT) के लिए 50 साल के कंसेशन पीरियड की घोषणा की गई, यही नई पॉलिसी की शुरुआत है.
.
अभी पीपीपी (PPP) प्रोजेक्ट्स में जमीन अधिग्रहण का खर्च और प्रोसेस प्राइवेट प्लेयर को देना होता है, जबकि जमीन रेलवे लेता है. इस कारण अक्सर देरी होती है. लेकिन अब प्रस्तावित बदलाव के तहत रेलवे की तरफ से खर्च और प्रोसेस को लेकर पूरी जिम्मेदारी ली जाएगी. हाइवे प्रोजेक्ट के अनुभव के आधार पर यह कदम उठाया जा रहा है. इससे प्रोजेक्ट में देरी नहीं होगी और वे समय से पूरे हो सकेंगे. रेलवे की तरफ से मार्च 2028 तक पीपीपी मॉडल के तहत 15 प्रोजेक्ट का चुनाव किया गया है. इनकी कुल लागत 35,817 करोड़ रुपये है. इनमें नई लाइन बिछाना, ट्रैक को डबल करना और स्टेशन रीडेवलपमेंट शामिल है. कुछ प्रोजेक्ट फाइनल अप्रूवल के लिए भेजे गए हैं. 2012 की मौजूदा पीपीपी पॉलिसी के तहत दिसंबर 2025 तक महज 18 प्रोजेक्ट्स (16,686 करोड़ रुपये) पूरे हुए हैं. 16,362 करोड़ रुपये की लागत वाले 7 प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है. नई पॉलिसी से PPP में तेजी आएगी और रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा



