ब्रेकिंग न्यूज़- एलपीजी गैस बुकिंग के नियमों में हुए बड़े बदलाव.जानिए किन प्रक्रियाओं के तहत मिलेगी आपको एलपीजी गैस. डिलीवरी ओटीपी होगा अनिवार्य. खाड़ी युद्ध ने बेहाल कर दिया है जनजीवन को



ब्रेकिंग न्यूज़- एलपीजी गैस बुकिंग के नियमों में हुए बड़े बदलाव.जानिए किन प्रक्रियाओं के तहत मिलेगी आपको एलपीजी गैस. डिलीवरी ओटीपी होगा अनिवार्य
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -मई का महीना शुरू होते ही आम आदमी की जेब पर बड़ा बोझ पड़ा है। गैस सिलेंडर बुक कराना अब न केवल महंगा हो गया है, बल्कि इसके नियमों में भी बड़े बदलाव किए गए हैं। महीने की पहली तारीख को ही भारतीय तेल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दाम में अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी कर दी है।
आसमान छू रहे हैं सिलेंडर के दाम
कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 993 रुपये का भारी इजाफा किया गया है। यह पहली बार है जब LPG की कीमत 3000 रुपये के आंकड़े को पार कर गई है।मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच इंडियन ऑयल ने 5 किलो वाले मिनी LPG सिलेंडर की कीमतों में भी बड़ी बढ़ोतरी का ऐलान किया है। अगर आप इस महीने इंडेन भारत या एच पी गैस का सिलेंडर बुक करने जा रहे हैं, तो कुछ नई पाबंदियों और नियमों को जान लेना बहुत जरूरी है।
बुकिंग के नियमों में क्या हुए हैं बदलाव
मिडिल इस्ट सकट क कारण भारत में LPG का कमा न हा, इसके लिए सरकार ने ‘रिफिलिंग लॉक-इन पीरियड’ के नियम को कड़ा कर दिया है। अब आप मनमर्जी से जब चाहे सिलेंडर बुक नहीं कर पाएंगे। शहरी इलाकों में अब बुकिंग के बीच का समय 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है, जबकि ग्रामीण इलाकों में यह सीमा 45 दिन की है। यानी अगर आपने आज सिलेंडर लिया है, तो तय समय सीमा से पहले सिस्टम आपकी अगली बुकिंग स्वीकार ही नहीं करेगा।
बिना OTP नहीं मिलेगा सिलेंडर
अब सिलेंडर बुक करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक कन्फर्मेशन मैसेज आएगा। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बदलाव डिलीवरी के समय का है। अब डिलीवरी एजेंट को वन-टाइम पासवर्ड (OTP) देना अनिवार्य है। पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, अगर ग्राहक OTP शेयर नहीं करते हैं, तो डिलीवरी संभव नहीं होगी। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि सिलेंडर गलत हाथों में न जाए
आधार eKYC हुआ अनिवार्य
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए अब आधार-बेस्ड ई-केवाईसी (eKYC) कराना जरूरी हो गया है। सरकार ने साफ किया है कि यह नियम सिर्फ उन्हीं लोगों के लिए है जिन्होंने अभी तक अपनी केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की है। अगर आपका केवाईसी पहले से अपडेटेड है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।
ऐसे करें अपनी पसंदीदा कंपनी का सिलेंडर बुक
इंडियन गैस की बुकिंग मिस्ड कॉलः अपने रजिस्टर्ड नंबर से 8454955555 पर कॉल करें।
WhatsApp: 7588888824 पर ‘REFILL’ लिखकर भेजें।
IVRS/SMS: 7718955555 पर कॉल या मैसेज करें।
इमरजेंसी: गैस लीक जैसी स्थिति में तुरंत 1906 पर संपर्क करें।
भारत गैस की बुकिंग
WhatsApp: 1800224344 नंबर सेव करें और ‘Hi’ भेजें।
IVRS: 7715012345 या 7718012345 पर कॉल करें।
ऐप: ‘Bharatgas’ ऐप या सरकारी ‘UMANG’ ऐप का इस्तेमाल करें।
हिंदुस्तान पैट्रोलियम एचपी की बुकिंग मिस्ड कॉल: 9493602222 पर कॉल करें।
WhatsApp: 92222 01122 पर ‘Hi’ भेजें।IVRS: 88888 23456 पर कॉल कर बुकिंग करें।
गैस बुकिंग करने के अन्य माध्यमः आप Paytm, PhonePe और Amazon Pay से भी बुकिंग कर सकते हैं।






