ब्रेकिंग न्यूज़- छत्तीसगढ़ के 16 पुलिस अधिकारियों को मिली डीएसपी के पद पर पदोन्नति

ब्रेकिंग न्यूज़- छत्तीसगढ़ के 16 पुलिस अधिकारियों को मिली डीएसपी के पद पर पदोन्नति

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ शासन पुलिस विभाग ने राज्य के 16 पुलिस अधिकारियों को डीएसपी के पद पर पदोन्नत किया है।राज्य शासन द्वारा 24.03.2026 को आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में समिति द्वारा की गई अनुशंसा के परिप्रेक्ष्य में निरीक्षक संवर्ग से उप पुलिस अधीक्षक संवर्ग, कंपनी कमाण्डर से सहायक सेनानी, निरीक्षक विशेष शाखा से उप पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा के पद पर निम्नलिखित कंपनी कमाण्डर/निरीक्षक (विशेष शाखा) को वेतन बैड रूपये 15600-39100, ग्रेड वेतन रूपये 5400/- (वेतन मैट्रिक्स 12 रूपये 56100-177500) में कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से सहायक सेनानी/उप पुलिस अधीक्षक (विशेष शाखा) के पद पर पदोन्नत करता है

पदोन्नत होने वाले अधिकारियों की सूची

निरीक्षक (विशेष शाखा श्रीमती सविता सिंह परिहार.विष्णु प्रसाद देशमुख कंपनी कमाण्डर।बृजेश कुमार भदौरिया।अविनाश कुमार अग्निहोत्री।हरीश कुमार तिवारी।अमित शर्मा।मनीष कुमार साहू।शैलेन्द्र कुमार सेन।देवनारायण सिंह।इन्द्रसेन बंजारे।मिलमन मिंज।ओमप्रकाश सेन।राकेश कुमार सलाम।राम बहादुर शर्मा।शब्बीर अली शामिल है एवं उपरोक्त अधिकारियों का पदस्थापना संबंधी आदेश पृथक से जारी किया जाएगा

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading