BJYM जिला महामंत्री अभिषेक शर्मा ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री को लिखा पत्र,स्कूलों में हुई भर्तियों की निष्पक्ष जांच कराने की करी मांग, अभिषेक ने कहा- कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार को बेनकाब करेगी भाजपा, कांग्रेस सरकार की कारगुजारियों से त्रस्त हो चुकी थी प्रदेश की जनता

<em>BJYM जिला महामंत्री अभिषेक शर्मा ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री को लिखा पत्र,स्कूलों में हुई भर्तियों की निष्पक्ष जांच कराने की करी मांग</em>, अभिषेक ने कहा- कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार को बेनकाब करेगी भाजपा, कांग्रेस सरकार की कारगुजारियों से त्रस्त हो चुकी थी प्रदेश की जनता kshititech
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अभिषेक शर्मा

BJYM जिला महामंत्री अभिषेक शर्मा ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री को लिखा पत्र,स्कूलों में हुई भर्तियों की निष्पक्ष जांच कराने की करी मांग

शक्ति छत्तीसगढ़ के कन्हैया गोयल की खबर

सकती- भारतीय जनता युवा मोर्चा शक्ति जिले के महामंत्री अभिषेक शर्मा ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं लोक शिक्षण संचनालय को एक पत्र प्रेषित किया है, पत्र में अभिषेक शर्मा ने कहा है कि सक्ति जिले में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी उत्कृष्ट माध्यम एवं हिंदी माध्यम स्कूलों में विगत महीनो शिक्षकों सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां की गई थी जिसमें काफी धांधली की गई है, तथा इन भर्तियों में जहां पारदर्शिता के साथ कार्य नहीं किया गया वहीं आवेदकों से पैसे लेकर नियुक्तियां की गई है तथा भारी मात्रा में भर्तियों में भ्रष्टाचार किया गया है, भाजयुमो जिला महामंत्री अभिषेक शर्मा ने उपरोक्त नियुक्तियों की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ जांच कराने की मांग की है, जिला महामंत्री ने कहा है कि कांग्रेस की सरकार भ्रष्टाचार का पर्याय बन गई थी, तथा प्रदेश के सभी सरकारी विभागों में जहां नियुक्तियों में काफी धांधली हुई है तो वहीं शिक्षा विभाग में नियुक्तियो ने तो भ्रष्टाचार की सीमा ही लांघ दी है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading