शक्ति में 47 वें स्थापना दिवस का भाजपाइयों ने किया उत्साह के साथ आयोजन. शक्ति के भाजपा कार्यालय में शान से लहराया भाजपा का ध्वज. पूर्व सांसद कमलेश जांगड़े एवं पूर्व मंत्री मेधा राम साहू भी रहे मौजूद. भाजपाइयों ने कहा-Nation first party second self last. भारतीय जनता पार्टी की मूल भावना ही यही है भाजपा केवल एक राजनैतिक दल नहीं. बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सतत संकल्प है. जहां व्यक्ति नहीं. राष्ट्र सर्वोपरि है

शक्ति में 47 वें स्थापना दिवस का भाजपाइयों ने किया उत्साह के साथ आयोजन. शक्ति के भाजपा कार्यालय में शान से लहराया भाजपा का ध्वज. पूर्व सांसद कमलेश जांगड़े एवं पूर्व मंत्री मेधा राम साहू भी रहे मौजूद. भाजपाइयों ने कहा-Nation first party second self last. भारतीय जनता पार्टी की मूल भावना ही यही है भाजपा केवल एक राजनैतिक दल नहीं. बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सतत संकल्प है. जहां व्यक्ति नहीं. राष्ट्र सर्वोपरि है kshititech

शक्ति में 47 वें स्थापना दिवस का भाजपाइयों ने किया उत्साह के साथ आयोजन. शक्ति के भाजपा कार्यालय में शान से लहराया भाजपा का ध्वज. पूर्व सांसद कमलेश जांगड़े एवं पूर्व मंत्री मेधा राम साहू भी रहे मौजूद. भाजपाइयों ने कहा-Nation first party second self last. भारतीय जनता पार्टी की मूल भावना ही यही है भाजपा केवल एक राजनैतिक दल नहीं. बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सतत संकल्प है. जहां व्यक्ति नहीं. राष्ट्र सर्वोपरि है

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के 47 वर्ष पूर्ण होने पर शहर के जिला भाजपा कार्यालय में भाजपाइयों ने स्थापना दिवस का आयोजन उत्साह के साथ किया। इस अवसर पर जहां जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े एवं छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री मेधाराम साहू भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे तो वही भाजपा कार्यालय में महिला कार्यकर्ताओं ने ध्वज स्थल पर सुंदर रंगोली एवं दीपों की रोशनी की हुई थी। तथा सभी पार्टी कार्यकर्ताओं में स्थापना वर्षगांठ का उत्साह एवं पार्टी की केंद्र एवं राज्यों में लगातार मिल रही जीत पर प्रसन्नता की लहर स्पष्ट नजर आ रही थी।वहीं इस दौरान जहां भाजपा के स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ तो वहीं देश में वर्तमान में चल रहे पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सरकार बनने की बात कही। साथ ही कहा कि केंद्र में आज नरेंद्र मोदी की सरकार ने जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए काम किया है। तो वहीं अजातशत्रु पंडित दीनदयाल उपाध्याय की परिकल्पना को भी साकार करने में मोदी सरकार लगी हुई है

साथ ही छत्तीसगढ़ प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की विष्णु देव की सुशासन वाली सरकार ने तो आज प्रदेश में विकास के एक नए आयाम तय किए हैं। तो वहीं सरकार ने महिलाओं एवं सर्व वर्ग के कल्याण के लिए काम किया है। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय शक्ति में आयोजित स्थापना दिवस के कार्यक्रम में पार्टी के जिले के पदाधिकारी। विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी। मोर्चा- प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता एवं शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र के निर्वाचित जनप्रतिनिधि काफी संख्या में मौजूद रहे

By Kanhaiya Goyal

प्रातिक्रिया दे

No widgets found. Go to Widget page and add the widget in Offcanvas Sidebar Widget Area.