*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

भाजपा सक्ती का वी बी जी राम जी पर मंडल स्तरीय कार्यशाला संपन्न, मोदी के बजट पर शक्ति जिले के भाजपा नेताओं की अपनी प्रतिक्रिया- नेताओं ने कहा सर्व वर्ग के कल्याण का बजट

भाजपा सक्ती का वी बी जी राम जी पर मंडल स्तरीय कार्यशाला संपन्न, मोदी के बजट पर शक्ति जिले के भाजपा नेताओं की अपनी प्रतिक्रिया- नेताओं ने कहा सर्व वर्ग के कल्याण का बजट kshititech
भाजपा सक्ती का वी बी जी राम जी पर मंडल स्तरीय कार्यशाला संपन्न, मोदी के बजट पर शक्ति जिले के भाजपा नेताओं की अपनी प्रतिक्रिया- नेताओं ने कहा सर्व वर्ग के कल्याण का बजट kshititech

भाजपा सक्ती का वी बी जी राम जी पर मंडल स्तरीय कार्यशाला संपन्न, मोदी के बजट पर शक्ति जिले के भाजपा नेताओं की अपनी प्रतिक्रिया- नेताओं ने कहा सर्व वर्ग के कल्याण का बजट

सक्ती – भारतीय जनता पार्टी सक्ती द्वारा विकसित भारत जी राम जी योजना पर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य रूप से मुख्य वक्ता जिला प्रभारी मनोज शर्मा, जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल,प्रदेश मंत्री श्रीमती विद्या सिदार, विधानसभा प्रभारी राजेंद्र राजपूत,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल ने भी कार्यशाला को संबोधित किया सर्व प्रथम मनचस्थ अतिथियों ने भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय,एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यशाला प्रारंभ हुआ अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में अभिषेक शर्मा ने जी राम जी योजना पर सारगर्भित बाते की एवं विषयो पर प्रकाश डाला एवं कांग्रेस पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया एवं जी राम जी पर बूथ स्तर तक जाकर लोगों को जी राम जी के बारे में जानकारी देने की बात की पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल ने जी राम जी पर कहा कि इस योजना से क्षेत्र में बेहतर विकास होगा वर्ष में काम के दिनों की संख्या मनरेगा में केवल 100 था जिसे बढ़ाकर 125 दिन किया किया गया जिसमें केंद्र 60 प्रतिशत एवं राज्यो की 40 प्रतिशत की भागीदारी रहेगी ग्राम विकास का कोई भी काम इस योजना के अंतर्गत किया जा सकेगा प्रदेश मंत्री श्रीमती विद्या सिदार ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा मनरेगा से ग्रामों का पूर्ण विकास नहीं हो पाता था केवल तालाब गहरीकरण ही होता था जो अधूरा ही रहता था एवं बारिश आते ही कार्य पूर्ण नहीं होने पर भी भुगतान हो जाता था सक्ती जिला संगठन प्रभारी मनोज शर्मा ने जी राम जी योजना पर कहा कि अब ग्रामीण मजदूर को 125 दिन काम मिलेगा एवं भुगतान भी सीधे खाते में होगा उपस्थिति बायोमेट्रिक होगी , सतत निगरानी रखी जाएगी एवं ऑडिट होगा विकास की योजना ग्राम से बनेगी उसे ब्लाक ,ब्लाक से जिला जिला से ,प्रदेश एवं केंद्र तक भेजी जाएगी रोजगार को गांव विकास और विकसित भारत 2047 दृष्टि से जोड़ना रोजगार गारंटी
125 दिनों की गारंटी निधि आवंटन कार्य की मांग पर निर्भर होगा मांग-चालित प्रकृति बरकरार। केंद्र निश्चित राशि आवंटित करता है, अतिरिक्त राज्य वहन करेंगे विधानसभा प्रभारी राजेंद्र राजपूत ने वीबी जी राम जी योजना पर बताया कि केंद्र-राज्य साझेदारी: 60:40 होगा राज्य बेरोजगारी भत्ता और विलंब मुआवजा भुगतान करेंगे गांव के स्तर पर योजनाएँ पहले तैयार, फिर ब्लॉक, जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भेजा जाएगा कार्य योजना को डिजिटल मानचित्र और प्रधानमंत्री गति शक्ति से संयोजित,किया जाएगा सोशल ऑडिट अनिवार्य छमाही सामाजिक ऑडिट होगा , साप्ताहिक प्रकटीकरण, कार्यस्थलों पर डिस्प्ले बोर्ड और लंबित शिकायतों पर स्वचालित कार्रवाई की जाएगी जी राम जी योजना में निगरानी और प्रदर्शन समीक्षा के लिए नई केंद्रीय और राज्य परिषदें तथा स्टीयरिंग समिति बनाई जाएगी जिला अध्यक्ष टिकेश्वर ग़बेल ने वी बी जी राम जी कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि वीबी-जी राम जी , विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)केंद्र सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा का उन्नत संस्करण है, जिसे 2025 में लागू किया गया इसका उद्देश्य ग्रामीण रोजगार बढ़ाना, स्थाई इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करना जिसमें125 दिन की रोजगार गारंटीकृषि कार्यों के लिए अलग प्रावधान 7 दिन में मजदूरी भुगतान जल संरक्षण व टिकाऊ ग्रामीण परिसंपत्तियों के निर्माण के कार्य शामिल है कार्यक्रम का संचालन विनोद पांडे ने किया,एवं संजय अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया इस अवसर पर जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल,ऋषि गोयल,जिला मंत्री भवानी तिवारी पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष प्रेम पटेल, अनुसूचित जनजाति अध्यक्ष राजा धर्मेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा पहलवान दास महंत ,नगर पालिका उपाध्यक्ष भारत यादव, महामंत्री विजय जायसवाल संजय, अग्रवाल,रंजन सिन्हा, दिलीप सराफ, विनोद पांडे,मनोज सिसोदिया, उदय वर्मा,सुषमा कसेर,जगत शर्मा, लाखन नामदेव,अनुराग विश्वकर्मा , रामावतार साहू,सूरज देवांगन,सूर्य प्रकाश गुप्ता, पुरुषोत्तम खूंटे,दादू केवट,हीरालाल कुर्रे,विजय जांगड़े,पिंटू सिंघल, आदित्य अग्रवाल भगवानदास चंद्रा,अजय बरेठ,जितेंद्र यादव मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव सहित भाजपा पदाधिकारी वी बी जी राम जी टोली,जिला एवं मंडल के पदाधिकारी शामिल हुए

विकसित भारत की नींव को मजबूत करने वाला बजट – टिकेश्वर गबेल
सक्ती – केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026–27 देश की अर्थव्यवस्था को गति देने, व्यापक रोजगार सृजन करने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त करने वाला बजट है। केंद्रीय बजट 2026–27 को लेकर जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने बजट की सराहना करते हुए इसे आत्मनिर्भर भारत को नई उड़ान देने वाला बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट आमजन, उद्योग, किसान, युवा और महिलाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला दूरदर्शी बजट है।जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्र में 8 लाख आवास के लिए केंद्र सरकार अपना हिस्सा बढ़ाएगा,राज्य के किसानों को डिजिटल रजिस्ट्री से जोड़ने के लिए डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन को तेजी से लागू किया जाएगा बजट में रेल सड़क स्वास्थ्य परिवहन जैसे बुनियादी ढांचे पर ध्यान दिया गया है ई बस सेवा का विस्तार किया जाएगा बस्तर एवं सरगुजा के सड़कोंके लिए अतिरिक्त आबंटन जनजातीय स्कूलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधा एवं खेल हब का विकास किया जाएगा बजट में आर्थिक सुधारों पर विशेष जोर दिया गया है। विनिर्माण क्षेत्र को मजबूती देने के लिए बायोफार्मा शक्ति, इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 तथा कैपिटल गुड्स को प्रोत्साहित करने की योजनाएं शुरू की गई हैं। साथ ही रेयर अर्थ और केमिकल पार्क की स्थापना से देश की औद्योगिक क्षमता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।जिलाअध्यक्ष ने बताया कि कपड़ा क्षेत्र में रोजगार सृजन हेतु 5-सूत्रीय कार्यक्रम, टेक्सटाइल क्लस्टर विकास और टेक्स-इको पहल से लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। वहीं MSME क्षेत्र के लिए 10,000 करोड़ रुपये का ग्रोथ फंड तथा नए क्रेडिट उपाय छोटे उद्योगों को नई मजबूती देवबजट में सार्वजनिक पूंजीगत व्यय को बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव बुनियादी ढांचे के विकास को नई गति देगा। ऊर्जा क्षेत्र में कार्बन कैप्चर तकनीक और शहरी विकास के लिए सिटी इकोनॉमिक रीजन की योजना भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है।
जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने कहा बजट में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में नए आयुष्मान स्वास्थ्य केंद्र, क्षेत्रीय मेडिकल हब, डिजिटल शिक्षा और खेलो इंडिया जैसी योजनाएं आम नागरिकों की जीवन गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार लाएंगी। कृषि क्षेत्रों में नारियल, चंदन, कोको और काजू जैसी उच्च मूल्य वाली फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा किसानों के लिए एग्रीस्टैक और आईसीएआर पैकेज को एकीकृत करने वाला एआई टूल ‘भारत-विस्तार लॉन्च किया जाएगा। मत्स्य पालन मूल्य श्रृंखला को मजबूत किया जाएगा। देश के हर जिले में महिला छात्रावास, ग्रामीण महिलाओं के नेतृत्व वाले उद्यमों के लिए ‘शी-मार्ट स्थापित किए जाएंगे। दिव्यांगजनों के लिए आईटी और हॉस्पिटैलिटी में रोजगार के लिए ‘दिव्यांगजन कौशल योजना, सहायक उपकरणों तक पहुंच के लिए ‘दिव्यांग सहारा योजना, तेंदूपत्ता संग्रहण सहित ऐसे कई बड़े योजनाओं पर विशेष जोर दिया गया हैं।कुल मिलाकर, केंद्रीय बजट 2026–27 गरीब, किसान, मजदूर, युवा और महिलाओं को केंद्र में रखकर तैयार किया गया एक सशक्त और दूरदर्शी बजट है, यह बजट देश को चौथी सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था से ऊपर ले जाने वाला ऐतिहासिक बजट है

केंद्रीय बजट 2026–27 पर बीजेपी मीडिया पैनलिस्ट संयोगिता जूदेव की प्रतिक्रिया, आत्मनिर्भर भारत को नई गति देने वाला बजट

सक्ती- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज संसद में पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026–27 को लेकर देशभर में राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ने बजट की सराहना करते हुए इसे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा और दूरदर्शी कदम बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट भारत की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार देने के साथ-साथ रोजगार और समावेशी विकास का मजबूत खाका पेश करता है।संयोगिता जूदेव ने कहा कि बजट में विनिर्माण क्षेत्र को प्राथमिकता दी गई है। इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0, बायोफार्मा शक्ति और कैपिटल गुड्स को बढ़ावा देने की घोषणाएं भारत को वैश्विक उत्पादन केंद्र बनाने में मदद करेंगी। वहीं MSME क्षेत्र के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का SME ग्रोथ फंड छोटे उद्योगों को वित्तीय मजबूती प्रदान करेगा।उन्होंने पूंजीगत व्यय को बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये किए जाने को बुनियादी ढांचे के विकास के लिए ऐतिहासिक कदम बताया। इससे सड़क, रेल, ऊर्जा और शहरी विकास परियोजनाओं को गति मिलेगी। ऊर्जा क्षेत्र में कार्बन कैप्चर तकनीक और सिटी इकोनॉमिक रीजन की योजना को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप बताया गया।कृषि क्षेत्र में उच्च मूल्य वाली फसलों को बढ़ावा, एग्रीस्टैक और एआई आधारित ‘भारत-विस्तार’ टूल किसानों को तकनीक से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। मत्स्य पालन और कृषि मूल्य श्रृंखला को मजबूत करने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को संबल मिलेगा।महिलाओं, युवाओं और दिव्यांगजनों के लिए हर जिले में महिला छात्रावास, ‘शी-मार्ट’ और दिव्यांगजन कौशल योजनाएं समावेशी विकास का उदाहरण हैं।
संयोगिता जूदेव ने कहा कि बजट 2026–27 गरीब, किसान, मजदूर, युवा और महिलाओं को केंद्र में रखकर तैयार किया गया एक सशक्त दस्तावेज है, जो भारत को समृद्ध और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

प्रातिक्रिया दे

Back to top button