भाजपा ने खेला आदिवासी कार्ड-दो बार प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री रहे विष्णु देव संभालेंगे छत्तीसगढ़ की कमान, विधायक दल के सर्वसम्मति से नेता चुने गए साय,छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री चयन की अटकलें को लगा विराम

भाजपा ने खेला आदिवासी कार्ड-<em>दो बार प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री रहे विष्णु देव संभालेंगे छत्तीसगढ़ की कमान, विधायक दल के सर्वसम्मति से नेता चुने गए साय,छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री चयन की अटकलें को लगा विराम</em> kshititech
राजधानी रायपुर के प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित विधायक दल की बैठक
भाजपा ने खेला आदिवासी कार्ड-<em>दो बार प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री रहे विष्णु देव संभालेंगे छत्तीसगढ़ की कमान, विधायक दल के सर्वसम्मति से नेता चुने गए साय,छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री चयन की अटकलें को लगा विराम</em> kshititech
छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
भाजपा ने खेला आदिवासी कार्ड-<em>दो बार प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री रहे विष्णु देव संभालेंगे छत्तीसगढ़ की कमान, विधायक दल के सर्वसम्मति से नेता चुने गए साय,छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री चयन की अटकलें को लगा विराम</em> kshititech
विधायक दल के नेता चुने गए पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव

दो बार प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री रहे विष्णु देव संभालेंगे छत्तीसगढ़ की कमान, विधायक दल के सर्वसम्मति से नेता चुने गए साय,छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री चयन की अटकलें को लगा विराम

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- अभिभाजित मध्य प्रदेश के समय से भारतीय जनता पार्टी के दो बार प्रदेश अध्यक्ष रहे एवं केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में इस्पात मंत्री का दायित्व संभालने वाले जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा के विधायक विष्णु देव साय को 10 दिसंबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भाजपा कार्यालय में आयोजित नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा भेजे गए पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनवाल एवं दुष्यंत गौतम की उपस्थिति में विधायक दल का सर्वसम्मति से नेता चुन लिया गया तथा विष्णु देव साय अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की कमान संभालेंगे

तो वहीं यह पहली बार होगा जब बिलासपुर के बाद रायगढ़ एवं जशपुर जिले से छत्तीसगढ़ का कोई मुख्यमंत्री होगा तथा छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद अजीत जोगी आदिवासी मुख्यमंत्री थे तथा अब विष्णु देव साय भी आदिवासी मुख्यमंत्री होंगे,विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर जहां छत्तीसगढ़ प्रदेश में कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर की है, तो वही साय अपने सहज सरल व्यवहार कुशलता के लिए जाने जाते हैं, एवं साल 2019 में लोकसभा के चुनाव में भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने उनकी टिकट काट दी थी तथा वहां से नए चेहरे के रूप में गोमती साय को सांसद प्रत्याशी बनाया था, तथा विष्णु देव साय के अब मुख्यमंत्री बनने से यहां विगत दिनों से चली आ रही नए चेहरों को मुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलें पर विराम लग गया है, तो वहीं साय के मुख्यमंत्री बनने से अब जशपुर तथा रायगढ़ जिले के भी विकास की अपार संभावनाएं नजर आ रही है क्योंकि आज भी देखा जाए तो जशपुर एवं रायगढ़ जिले के अनेकों स्थानों पर ना तो यात्री ट्रेन की सुविधा है ना ही सड़क मार्ग की समुचित व्यवस्था है जिसके चलते यात्रा करने के लिए घंटा घंटा लोगों को सफल करना पड़ता है

ज्ञात हो की विगत दिनों रायगढ़ जिले एवं जशपुर जिले से अनेको नाम मुख्यमंत्री पद के लिए आ रहे थे तथा भाजपा संगठन ने भी विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाकर एक तीर से कई निशाने साधे है तथा महिला सीएम बनाए जाने की भी चर्चा जरूर थी एवं रेणुका सिंह का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा था तथा अब विष्णु देव साय भी आदिवासी वर्ग से प्रतिनिधित्व करते हैं तथा उनके सीएम बनने से भाजपा ने आदिवासी कार्ड भी खेला है आने वाले दिनों में लोकसभा के चुनाव होने हैं तथा लोकसभा चुनाव के मददेनजर भाजपा ने आदिवासी कार्ड खेल कर छत्तीसगढ़ में एक बड़ी बाजी चली है, वैसे राजनीतिक रूप से आकलन करें तो विष्णु देव सहाय पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के खास समर्थक माने जाते हैं एवं रमन सिंह जब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री होते थे तब उन्होंने अपनी पसंद के हिसाब से भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय को बनाया था

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading