*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

बड़ी खबर- शक्ति जिले में चार पुलिस कर्मचारियों को किया गया सस्पेंड। 19 मार्च को जिला पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने करी कार्यवाही। पहली बार शक्ति जिले में एक साथ 04 पुलिस कर्मचारी हुए सस्पेंड

बड़ी खबर- शक्ति जिले में चार पुलिस कर्मचारियों को किया गया सस्पेंड। 19 मार्च को जिला पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने करी कार्यवाही

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -शक्ति जिले के आईपीएस पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने 19 मार्च 2026 को एक आदेश जारी कर सकती जिले के पुलिस थाना जैजैपुर में पदस्थ 04 पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है तथा थाना जैजैपुर में पंजीबद्ध अपराध 68/2024 धारा 454,380 आईपीसी के आरोपी सुरेद्र पटैल निवासी औराईकला चौकी नैला जांजगीर को हिरासत में लेकर दिनांक 18.03.2026 को रात 21:00 बजे थाना जैजैपुर लाया गया था तथा अग्रिम विवेचना कार्यवाही हेतु थाना में रखा गया था आरोपी की सुरक्षा हेतु प्रआर, 10 अनुप खलखो, आर. 03 रामनिवास उरांव, आर. 296 बज्रसेन लहरे, आर. 210 कामता मार्च की नामजद डयुटी लगाई गयी थी उपरोक्त कर्मचारियो द्वारा अपनी डयुटी मे पूर्ण लापरवाही एवं उदासीनता बरती गई जिसके कारण आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया अतः कर्तव्य में लापरवाही एवं उदासीनता बरते जाने के फलस्वरूप अनुशासनिक कार्यवाही अपेक्षित होने से प्रआर, 10 अनुप खलखो, आर. 03 रामनिवास उरांव, आर. 296 बज्रसेन लहरे, आर. 210 कामता मार्च को आज दिनांक 19.03.2026 वो पूर्वान्ह से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र सक्ती संबंद्ध किया जाता है।होगी। निलंबन अवधि में उपरोक्त कर्मचारियों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी

प्रातिक्रिया दे

Back to top button