बड़ी खबर- पूर्व आईएएस अधिकारी और उनके बेटे को किया गया गिरफ्तार.मामला दिल्ली मेट्रो में सीट झगड़े को लेकर हुई शख्स की मौत का




बड़ी खबर- पूर्व आईएएस अधिकारी और उनके बेटे को किया गया गिरफ्तार.मामला दिल्ली मेट्रो में सीट झगड़े को लेकर हुई शख्स की मौत का
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -दिल्ली मेट्रो में हुई मारपीट में एक शख्स की मौत के बाद पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. इस घटना में एक पूर्व IAS और उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया है. घटना 8 अक्टूबर 2026 की शाम की है. जहां मंडी हाउस से सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन के बीच 48 साल के पवन शर्मा के साथ मारपीट में वह घायल हो गए थे, अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. दिल्ली पुलिस ने पूर्व आईएएस (IAS) अधिकारी संजय प्रताप सिंह और उनके वकील बेटे सिद्धार्थ सिंह को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है की तीनों के बीच में रिजर्व सीट पर बैठने को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद दोनों पर पवन शर्मा के साथ मारपीट का आरोप है.मेट्रो जब मंडी हाउस स्टेशन से आगे बढ़ी तो उन्होंने सिद्धार्थ सिंह और उनके बेटे से सीनियर सिटिजन के लिए आरक्षित सीट पर अपनी मां बैठ जाने का अनुरोध किया था. इसी दौरान दोनों नाराज हो गए और बहस शुरू हो गई. बहस अचानक से झगड़े में बदल गई और दोनों ने पवन शर्मा के साथ मारपीट शुरू कर दी. पवन को धक्का मारे जाने का आरोप है, जिससे वह नीचे गिर गए थे. इससे उनके सिर में चोट लगी थी. जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें तुरंत लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल पहुंचाया था. लेकिन यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था.






