शक्ति जिले में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन कल 5 फरवरी को,जेठा के कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेंगे कांग्रेसी, कांग्रेस के बड़े दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद, जिला अध्यक्ष रश्मि गबेल ने दी जानकारी, शक्ति जिले में राज्य एवं केंद्र सरकार के मुद्दों को लेकर कांग्रेस है आक्रामक

शक्ति जिले में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन कल 5 फरवरी को,जेठा के कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेंगे कांग्रेसी, कांग्रेस के बड़े दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद, जिला अध्यक्ष रश्मि गबेल ने दी जानकारी, शक्ति जिले में राज्य एवं केंद्र सरकार के मुद्दों को लेकर कांग्रेस है आक्रामक kshititech
कांग्रेस का बड़ा कार्यक्रम चल 5 फरवरी को

शक्ति जिले में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन 5 फरवरी को,जेठा के कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेंगे कांग्रेसी, कांग्रेस के बड़े दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद, जिला अध्यक्ष रश्मि गबेल ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- छत्तीसगढ़ प्रदेश में राज्य एवं केंद्र सरकार के विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस लगातार आक्रामक हो रही है, तथा प्रदेश में जहां कांग्रेस पार्टी ने मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत सभी जिला मुख्यालयों एवं गांव स्तर तक इस कार्यक्रम को संपन्न कराया है,तो वही शक्ति जिले में भी कांग्रेस पार्टी बड़ी आक्रामक नजर आ रही है, इसी श्रृंखला में कल 5 फरवरी को दोपहर 12:00 से शक्ति जिले के जेठा कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव करने के लिए कांग्रेस ने बड़ी रणनीति तैयार की है, तथा उपरोक्त कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 12:00 बजे से किया गया है,जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश के बड़े कांग्रेस नेता इसमें मौजूद रहेंगे, जिसमें प्रमुख रूप से डाँ.चरणदास महंत नेता प्रतिपक्ष छग विधानसभा,एस जरिता लैतफलांग सचिव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं छत्तीसगढ़ सहप्रभारी,उमेश पटेल पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रदेश समन्वयक मनरेगा बचाओ संग्राम,विधायक चन्द्रपुर रामकुमार यादव,,विधायक जैजैपुर बालेश्वर साहू,विजय केशरवानी जिला प्रभारी मनरेगा बचाओ संग्राम,प्रशांत मिश्रा जिला समन्वयक मनरेगा बचाओ संग्राम,विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गबेल ने बताया कि 5 फरवरी को आयोजित कार्यक्रम के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा व्यापक रूप से तैयारी की गई हैज़ एवं कार्यक्रम में सम्माननीय विधायक/पूर्व विधायक गण,पूर्व विधायक प्रत्याशी गण,पूर्व सांसद/पूर्व सांसद प्रत्याशी गण, नगरीय निकाय/त्रिस्तरीय पंचायत के वर्तमान/पूर्व जनप्रतिनिधि गण,प्रदेश/जिला पदाधिकारी गण,आनुषांगिक संगठनों/विभाग/प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गण,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष/,मण्डल अध्यक्षगण महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस,एनएसयूआई,सेवादल के पदाधिकारीयों सहित कांग्रेस जनों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील की गई है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading