*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

सावधान- ऊपर सोने की परत, अंदर में अन्य धातु, जालसाज मास्टरमाइंड मां- बेटे ने ठग लिया रायपुर, बिलासपुर के बड़े ज्वेलरी व्यवसाईयों को, हो सकता है और बड़ी घटनाओं का खुलासा

सावधान- ऊपर सोने की परत, अंदर में अन्य धातु, जालसाज मास्टरमाइंड मां- बेटे ने ठग लिया रायपुर, बिलासपुर के बड़े ज्वेलरी व्यवसाईयों को, हो सकता है और बड़ी घटनाओं का खुलासा kshititech
ज्वेलरी शॉप में ठगी करने वाले मां बेटे

सावधान- ऊपर सोने की परत, अंदर में अन्य धातु, जालसाज मास्टरमाइंड मां- बेटे ने ठग लिया रायपुर बिलासपुर के बड़े ज्वेलरी व्यवसाईयों को, हो सकता है और बड़ी घटनाओं का खुलासा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- सोने, चांदी की बढ़ती कीमतों ने जहां ठगी, लूट एवं चोरी की घटनाओं में बेतहाशा इजाफा हुआ है, तो वही शॉर्टकट में रकम कमाने के फेर में लोग कुछ भी गलत काम कर जा रहे हैं, एवं छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर कोतवाली थाना क्षेत्र और बिलासपुर में दो अलग-अलग ज्वेलरी शॉप में ज्वेलरी ठगी की घटनाये सामने आई है। पुलिस ने उत्तरप्रदेश के रहने वाले मां-बेटा सविता सिंग उर्फ सपना उर्फ सप्पो और इशांत उर्फ अनुज वर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने नकली सोना थमा कर असली सोने के जेवर ठगी के तरीके से ले लिए।घटना के अनुसार, मंगलवार को दोनों जालसाज कारोबारी के पास ब्रेसलेट मरम्मत कराने आए। कारीगर ने ब्रेसलेट ठीक न होने की बात कही, इसके बाद महिला और युवक ने कारोबारी से ब्रेसलेट के बदले ढाई लाख रुपए कीमत की सोने की चेन और नकदी लेकर चले गए। जांच में ब्रेसलेट के ऊपरी परत में सोना था, लेकिन अंदर अन्य धातु पाई गई।पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने बिलासपुर के एक और कारोबारी से ठगी करने की बात भी कबूल की। दोनों के खिलाफ सदरबाजार स्थित धाड़ीवाल ज्वेलर्स के संचालक शालीभद्र धाड़ीवाल ने शिकायत दर्ज कराई थी।सीसीटीवी फुटेज और अन्य जांच के आधार पर पुलिस ने मां-बेटा जालसाजों को पहचान कर गिरफ्तार किया। अधिकारीयों ने कहा है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य जांच के आधार पर पुलिस ने मां-बेटा जालसाजों को पहचान कर गिरफ्तार किया। अधिकारीयों ने कहा कि अब और मामलों की जांच की जा रही है और अन्य सहयोगियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

प्रातिक्रिया दे

Back to top button