*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

सावधान, बैंक से पैसे निकालने के बाद अलर्ट रहे,बाहर कहीं कोई लुटेरा आप पर नजर लगाए ना बैठा हो, ढाई लाख रुपए की हुई बड़ी लूट- बैंक से मोटरसाइकिल में पैसे लेकर जा रहा था युवक, लूट लिया लुटेरों ने, आरोपियों का सीसीटीवी फुटेज भी हुआ जारी

सावधान, बैंक से पैसे निकालने के बाद अलर्ट रहे,बाहर कहीं कोई लुटेरा आप पर नजर लगाए ना बैठा हो, ढाई लाख रुपए की हुई बड़ी लूट- बैंक से मोटरसाइकिल में पैसे लेकर जा रहा था युवक, लूट लिया लुटेरों ने, आरोपियों का सीसीटीवी फुटेज भी हुआ जारी kshititech
लूट के आरोपियों का सीसीटीवी फुटेज

ढाई लाख रुपए की हुई बड़ी लूट- बैंक से मोटरसाइकिल में पैसे लेकर जा रहा था युवक, लूट लिया लुटेरों ने, आरोपियों का सीसीटीवी फुटेज भी हुआ जारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- जांजगीर-चांपा जिले में लूट के एक बड़ी घटना हुई है, पुलिस प्रशासन द्वारा बार-बार नागरिकों से अपील की जाती है कि बैंकों से पैसा निकालते समय एवं घर ले जाते समय सावधानी रखें तथा पैसे के थैले,बैग इत्यादि को मोटरसाइकिल में लटका कर ना रखें, किंतु इसके बावजूद कहीं ना कहीं आम नागरिकों की लापरवाही के चलते घटनाएं घटित हो जाती है, कुछ इसी तरह की एक घटना घटित हुई है जिसमें प्रार्थी का नाम : गोपेश्वर कुमार पटेल, उम्र 50 वर्ष, निवासी राहौदघटना दिनांक एवं समय : 13.02.2026, लगभग 2:50 बजे
घटनास्थल ~राहौद बस्ती वार्ड क्रमांक 14 है,घटना का विवरण :
दिनांक 13.02.2026 को लगभग 12:00 बजे प्रार्थी गोपेश्वर कुमार पटेल एसबीआई बैंक पामगढ़ से ₹2,50,000/- (ढाई लाख रुपये) नगद आहरण करने गया था। उक्त राशि प्रार्थी द्वारा ग्राम राहौद निवासी श्याम चंदेल से घरेलू कार्य हेतु उधार ली गई थी, जिसके लिए श्याम चंदेल द्वारा प्रार्थी के नाम से चेक प्रदान किया गया था लगभग 1:00 बजे से 2:00 बजे के मध्य प्रार्थी ने पामगढ़ SBI बैंक से उक्त राशि निकाली। बैंक परिसर में उसकी मुलाकात अपने परिचित मिथिलेश नामक व्यक्ति से हुई, जिसके साथ वह वापस राहौद आया राहौद पहुंचकर प्रार्थी ने ग्रामीण बैंक के पास पूर्व में खड़ी अपनी साइकिल ली तथा नगदी से भरा थैला साइकिल के हैंडल में टांगकर अपने घर की ओर रवाना हुआ वहां पर दो तालाब के मध्य मार्ग में सामने से आए दो अज्ञात युवको ने साइकिल सहित थैला छीनने का प्रयास किया तथा नगदी से भरा थैला छीनकर फरार हो गए,घटना की सूचना प्रार्थी द्वारा तत्काल राहौद पुलिस को दी गई, पुलिस ने नाकेबंदी कर पातासाजी की लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आए है पुलिस कानूनी कार्यवाही कर आरोपियों की पातासाजी में लगी है

प्रातिक्रिया दे

Back to top button